खंडवा में ‘राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण समारोह आज. फिल्म अभिनेता रघुवीर यादव होंगे अलंकृत
खंडवा (मध्य प्रदेश) : हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की पुण्य तिथि के अवसर पर उनकी जन्मस्थली मध्य प्रदेश के खंडवा में आयोजित दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह एवं गीत-संगीत संध्या’ में आज प्रसिद्ध…

खंडवा (मध्य प्रदेश) : हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की पुण्य तिथि के अवसर पर उनकी जन्मस्थली मध्य प्रदेश के खंडवा में आयोजित दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह एवं गीत-संगीत संध्या’ में आज प्रसिद्ध अभिनेता रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव ने बताया कि हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की स्मृति में मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रतिवर्ष यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाता है। वर्ष 2026 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान सुविख्यात अभिनेता रघुवीर यादव को अभियन के लिए प्रदान किया जाएगा। नामदेव ने बताया कि राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से खंडवा के पुलिस ग्राउंड में आयोजित इस समारोह की शुरुआत सोमवार रात ‘ये शाम मस्तानी’ गीत– संगीत संध्या से हो चुकी है। आज राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान वर्ष– 2026 से सुविख्यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृत किया जाएगा। अलंकरण समारोह के बाद सुविख्यात गायक सुदेश भोंसले एवं साथी, मुम्बई की गीत–संगीत प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम सायं 7 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।1997 से प्रदान किया जा रहा राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मानमध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग का सुप्रतिष्ठित राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान वर्ष 1997 से प्रदान किया जा रहा है। यह सम्मान अब तक 29 विभूतियों को प्रदान किया जा चुका है। विभाग द्वारा यह सम्मान सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा तथा गीत लेखन के लिए स्थापित किया गया है। यह सम्मान उत्कृष्टता, दीर्घ साधना, श्रेष्ठ उपलब्धि के मापदंडों के आधार पर देय है। इसमें सम्मान स्वरूप रुपये 5 लाख (कर मुक्त) राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाती है।रघुवीर यादवरघुवीर यादव, भारतीय रंगमंच और सिनेमा के बहुमुखी एवं सशक्त अभिनेता, गायक और संगीतकार हैं। उनका जन्म 25 जून, 1957 को जबलपुर, मध्य प्रदेश में हुआ। रंगमंच से अपनी अभिनय यात्रा को प्रारंभ करने के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी), नई दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त किया और लंबे समय तक रंगकर्म से जुड़े रहे। उन्होंने ‘मैसी साहब’ (1985) से फिल्मों में उल्लेखनीय शुरुआत की। इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए उन्हें FIPRESCI Critics Award, वेनिस फिल्म फेस्टिवल (1986) और आईएफएफआई का सिल्वर पीकॉक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार (1987) मिला। ‘सलाम बॉम्बे!’, ‘बैंडिट क्वीन’, ‘दिल से’, ‘लगान’, ‘वॉटर’, ‘पीपली लाइव’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने सहज, स्वाभाविक और चरित्र केंद्रित अभिनय से अलग पहचान बनाई। हाल के वर्षों में ‘पंचायत’ में उनके ‘प्रधान जी’ के किरदार ने उन्हें नई पीढ़ी के दर्शकों के बीच भी व्यापक लोकप्रियता दी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'मगरमच्छ उसे खा जाएंगे', खरीदारी के एक वादे के चलते कैसे हुई नर्सिंग ऑफिसर की हत्या?
अभिषेक सिंह भिंड/भोपाल: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक नर्सिंग ऑफिसर की उसके ही लिव-इन पार्टनर ने सिर्फ इसलिए गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि वह शादी…
मध्य प्रदेश: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा; 13 से 14 की मौत, 30 से ज्यादा घायल
सरिता त्रिपाठी ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार (18 अक्टूबर, 2026) तड़के एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। शीतला माता मंदिर के पास धान से लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को कुचल दिया, जिसमें कम…
महाराष्ट्र के बीड़ में एसटी बस और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत, एक घायल
मुंबई : महाराष्ट्र के बीड़ जिले में रविवार दोपहर एसटी बस और कार के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा माजलगांव तहसील में खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिंदेवाड़ी फाटा…
कोलकाता के पंडाल में भगदड़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 17 लोगों की जान मौके पर ही चली गई। कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की…
