क्वाड बैठक में एस. जयशंकर का कड़ा संदेश- 'भारत को अपने लोगों को आतंकवाद से बचाने का पूरा अधिकार'
वाशिंगटन : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में आतंकवाद पर भारत का रुख दोहराते हुए एक सख्त और स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत को अपने नागरिकों की रक्षा करने का संप्रभु अधिकार है और वह इस…

वाशिंगटन : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में आतंकवाद पर भारत का रुख दोहराते हुए एक सख्त और स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत को अपने नागरिकों की रक्षा करने का संप्रभु अधिकार है और वह इस अधिकार का प्रयोग करेगा।
वॉशिंगटन डीसी में अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के अपने समकक्षों की मौजूदगी में जयशंकर ने कहा, “आतंकवाद को लेकर दुनिया को ‘शून्य सहिष्णुता’ का रुख अपनाना चाहिए। पीड़ितों और हमलावरों को कभी एक समान नहीं माना जाना चाहिए। भारत को अपने नागरिकों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है, और हम इस अधिकार का प्रयोग करेंगे। हमें उम्मीद है कि हमारे क्वाड साझेदार इस भावना को समझेंगे और सराहेंगे।”
जयशंकर ने यह भी कहा कि क्वाड देश एक स्वतंत्र और समावेशी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “हम सभी नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था के लिए समर्पित हैं। यह जरूरी है कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के देशों को विकास और सुरक्षा से जुड़े निर्णयों में स्वतंत्रता मिले।”
जयशंकर ने यह भी पुष्टि की कि अगला क्वाड शिखर सम्मेलन भारत में आयोजित होगा और इसे सफल बनाने के लिए भारत कुछ प्रस्ताव लेकर आया है।
क्वाड साझेदारों ने सहयोग पर दिया जोर
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने वैश्विक अनिश्चितता के बीच क्षेत्रीय एकजुटता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “हम ऐसे समय में मिल रहे हैं जब विश्व संघर्ष और बढ़ती प्रतिस्पर्धा से जूझ रहा है। इसलिए शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए हमारे साझा प्रयास पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं।”
जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया ने भी क्वाड की एकजुटता को रेखांकित करते हुए कहा, “सिर्फ छह महीनों में फिर से चारों विदेश मंत्री एक मंच पर आए हैं, यह क्वाड की मजबूती और महत्व को दर्शाता है।”
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बैठक की मेजबानी करते हुए कहा कि, “क्वाड ने हाल के महीनों में तेज़ी से प्रगति की है और हम इस साझेदारी को और मजबूत करना चाहते हैं।” उन्होंने आपूर्ति श्रृंखलाओं के विविधीकरण और वैश्विक चुनौतियों से निपटने में क्वाड की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
