द इंडियन व्यू

क्रिस्टल पैलेस को मल्टी-क्लब ओनरशिप नियमों के उल्लंघन के चलते यूएफा कॉन्फ्रेंस लीग में किया गया डिमोट

लंदन/न्यूऑन : प्रीमियर लीग क्लब क्रिस्टल पैलेस को यूरोपीय फुटबॉल में बड़ा झटका लगा है। यूएफा ने शुक्रवार को घोषित किया कि मल्टी-क्लब ओनरशिप नियमों के उल्लंघन के चलते क्लब को यूरोपा लीग से हटा कर तीसरे स्तर की…

Ragwendra P Singh
July 12, 2025
2 min read
क्रिस्टल पैलेस को मल्टी-क्लब ओनरशिप नियमों के उल्लंघन के चलते यूएफा कॉन्फ्रेंस लीग में किया गया डिमोट

लंदन/न्यूऑन : प्रीमियर लीग क्लब क्रिस्टल पैलेस को यूरोपीय फुटबॉल में बड़ा झटका लगा है। यूएफा ने शुक्रवार को घोषित किया कि मल्टी-क्लब ओनरशिप नियमों के उल्लंघन के चलते क्लब को यूरोपा लीग से हटा कर तीसरे स्तर की प्रतियोगिता यूएफा कॉन्फ्रेंस लीग में स्थानांतरित कर दिया गया है। दूसरी ओर, ओलंपिक लियोन को यूरोपा लीग में खेलने की अनुमति दे दी गई है।

बता दें कि ईगल फुटबॉल ग्रुप , जो लियोन का बहुसंख्यक मालिक है, वहीं इसके चेयरमैन जॉन टेक्सटर क्रिस्टल पैलेस में भी नियंत्रणकारी हिस्सेदारी रखते हैं। यह स्थिति यूएफा के मल्टी-क्लब स्वामित्व नियमों के खिलाफ है।

क्रिस्टल पैलेस ने पिछला सत्र एफए कप जीतकर यूरोपा लीग के लिए क्वालिफाई किया था, जबकि लियोन लिग 1 में छठे स्थान पर रहते हुए इस प्रतियोगिता में पहुंचे। लियोन को खराब वित्तीय स्थिति के चलते फ्रांस की घरेलू लीग 2 में डिमोट करने का खतरा था, लेकिन बुधवार को यह फैसला पलट दिया गया, जिसे यूएफा की क्लब फाइनेंशियल कंट्रोल बॉडी (सीएफसीबी) अपने निर्णय से पहले देख रही थी।

यूएफा ने अपने आधिकारिक बयान में कहा:“तदनुसार, सीएफसीबी फर्स्ट चैंबर ने ओलंपिक लियोन और क्रिस्टल पैलेस द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों की समीक्षा की और यह निष्कर्ष निकाला कि 1 मार्च 2025 तक ये क्लब मल्टी-क्लब ओनरशिप के मानदंडों का उल्लंघन कर रहे थे।”

हालांकि, क्रिस्टल पैलेस इस फैसले के खिलाफ कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट में अपील कर सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।