क्यों पसंद की जाती है पैठणी साड़ी? क्या है इस शाही डिजाइन और रॉयल चॉइस का इतिहास?
Maharashtra Day 2025: जब बात हो शाही और पारंपरिक साड़ियों की, तो महाराष्ट्र की मशहूर पैठणी साड़ी का नाम सबसे ऊपर आता है. रेशम की यह बेशकीमती साड़ी केवल एक कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि कलात्मकता, परंपरा और सांस्कृतिक…

Maharashtra Day 2025: जब बात हो शाही और पारंपरिक साड़ियों की, तो महाराष्ट्र की मशहूर पैठणी साड़ी का नाम सबसे ऊपर आता है. रेशम की यह बेशकीमती साड़ी केवल एक कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि कलात्मकता, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. चलिए महाराष्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर जानते हैं कि पैठणी साड़ी फैशन का इतिहास क्या है, इसकी शुरुआत कहां से हुई और आज के दौर में इसकी अहमियत कितनी है.
प्राचीन शहर "पैठन" पर पड़ा साड़ी का नाम

पैठणी साड़ी की कहानी शुरू होती है दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से. इसका नाम महाराष्ट्र के एक प्राचीन शहर "पैठन" से पड़ा, जो औरंगाबाद के पास स्थित है. पहले ये साड़ियां केवल राजघरानों और खास अमीर तबके के लिए ही बुनी जाती थीं. कहा जाता है कि सातवाहन वंश के समय में पैठणी साड़ियों का चलन काफी बढ़ गया था. इन साड़ियों को शुद्ध रेशम और असली ज़री (सोने और चांदी की तार) से बुना जाता था, और एक साड़ी को बनने में 6 महीने से 1 साल तक का समय लग जाता था. इसका हर एक डिजाइन हाथ से बनाया जाता है, और यही इसे खास बनाता है.
साड़ी पर होती हैं मोर, कमल, पंखुड़ी जैसी पारंपरिक आकृतियां

पैठणी साड़ी की सबसे खास बात है इसका बॉर्डर और पल्लू. इसमें अक्सर मोर, कमल, आम, पंखुड़ी, नारियल, तोता, और अजरख जैसी पारंपरिक आकृतियां दिखाई देती हैं. इन डिजाइनों के पीछे भी कहानी है- मसलन, "मोर वाला पल्लू" रॉयल्टी और नृत्य का प्रतीक माना जाता है, वहीं "लोटस डिजाइन" समृद्धि और सुंदरता दर्शाता है.
रंगों का भी होता है खास महत्व

पैठणी साड़ियों में इस्तेमाल होने वाले रंग भी बहुत खास होते हैं. जैसे कमल के फूल के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला नारंगी रंग ऊर्जा और खुशहाली का प्रतीक होता है. नीला रंग नीलांबरी का दर्शाता है, जिसका मतलब है गहराई और आत्मा की शांति. हरितांबरी को परदर्शित करने के लिए इन साड़ियों में हरे रंग का इस्तेमाल किया जाता है. इसका मतलब है नई शुरुआत और प्रकृति. गुलाबी रंग का उपयोग गुलाबीनांबरी को दिखाने के लिए किया जाता है, जो नारीत्व और कोमलता का प्रतीक है. इन रंगों को रेशम में पूरी तरह से घोल दिया जाता है, ताकि वे सालों तक फीके न पड़ें.
आधुनिक दौर में पैठणी की पहचान

आज भले ही साड़ियां कम पहनी जाती हों, लेकिन पैठणी साड़ी का क्रेज कम नहीं हुआ है. अब यह सिर्फ शादी या पारंपरिक फंक्शन में ही नहीं, बल्कि फैशन शो, सेलिब्रिटी लुक्स और डिजाइनर कलेक्शन का भी हिस्सा बन चुकी हैं. कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां, जैसे विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, रेखा और काजोल, कई बार पैठणी साड़ी में नजर आई हैं. साथ ही, ब्राइडल लुक में भी पैठणी साड़ी बहुत पसंद की जाती हैं. खासतौर पर महाराष्ट्रियन दुल्हनें इसको पहनना खूब पसंद करती हैं.
Disclaimer: इस लेख में दिए गए प्रॉडक्ट्स का चुनाव मिंत्रा पर दी गई यूजर रेटिंग के आधार पर किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
खाली चम्मच की मदद से होंगे डार्क सर्कल्स दूर, जानें 5 बेजोड़ उपाय...
नई दिल्ली: अगर आप भी डार्क सर्कल्स की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको इन्हें दूर करने के उपाय बताने जा रहे हैं. ये उपाय बेहद कारगर हैं. साथ ही इन्हें करने के लिए आपको पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं है. क्यों…
सुबह 8 बजे से पहले कर लें ये काम
अपने दिन की बेहतर शुरुआत के लिए सुबह के कुछ घंटों को बेहतर तरीके से प्लान करना जरूरी होता है. आप अपनी सुबह की शुरुआत कैसे करते हैं इस पर आपका आने वाला पूरा दिन निर्भर करता है. इसलिए सुबह के कुछ घंटों को बेहद सावधानी और…
मन में उठते गलत विचार भी हैं बीमारी का कारण, मुकाबला करने के लिए बैलेंस बनाना जरूरी
नई दिल्ली। भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद का सिद्धांत है- स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणम, आतुरस्य विकार प्रशमन च। मतलब स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना और बीमार व्यक्ति के रोग का उपचार करना ही आयुर्वेद है।…
आपको भी तो नहीं ‘फेक स्लीप’ की आदत! अगर हां तो इन बातों को गांठ बांध लें
नई दिल्ली। काम का तनाव, दिन भर की थकान और कई तरह के दबाव के बीच बेशक नींद एक तोहफा है, जो हमें स्वस्थ रखती है। भरपूर नींद हमारे लिए जितना फायदेमंद है, नकली नींद या फेक स्लीप उतनी ही खतरनाक। अब देखना है कि आपको इसकी आदत…
