द इंडियन व्यू

कैलिफोर्निया के पटाखा गोदाम में विस्फोट के बाद लगी आग, सात व्यक्ति लापता

सैक्रामेंटो (कैलिफोर्निया) : संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के योलो काउंटी में मंगलवार को एक पटाखा गोदाम में हुए विस्फोट के बाद आग लग गई। इस गोदाम में आतिशबाजी की सामग्री और उपकरण रखे हुए थे। देखते ही…

Ragwendra P Singh
July 3, 2025
2 min read
कैलिफोर्निया के पटाखा गोदाम में विस्फोट के बाद लगी आग, सात व्यक्ति लापता

सैक्रामेंटो (कैलिफोर्निया) : संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के योलो काउंटी में मंगलवार को एक पटाखा गोदाम में हुए विस्फोट के बाद आग लग गई। इस गोदाम में आतिशबाजी की सामग्री और उपकरण रखे हुए थे। देखते ही देखते यह आग लगभग 80 एकड़ में फैल गई। विस्फोट के समय गोदाम में मौजूद रहे लोगों में सात अभी तक लापता हैं।

एनबीसी न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, यह गोदाम सेक्रामेंटो के उत्तर-पश्चिम में एस्पार्टो क्षेत्र में है। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल के जवान शाम करीब 5:50 बजे पहुंचे। तब रुक-रुक कर विस्फोट हो रहे थे और आग की लपटों से कई इमारतें घिरी हुई थीं। एस्पार्टो फायर प्रोटेक्शन डिस्ट्रिक्ट के प्रमुख कर्टिस लॉरेंस ने बताया कि हेलीकॉप्टर से बनाए गए वीडियो में गोदाम में आग लगने से पहले छत से सफेद धुआं निकलता दिखाई दिया।

फायर मार्शल के कार्यालय के अनुसार, बुधवार को जोखिम कुछ कम हुआ है। इसलिए निकासी आदेश जारी किए गए हैं। खतरों का आकलन करने के लिए घटनास्थल के आसपास अधिकारियों की टीम मौजूद है। आग लगने के बाद घर छोड़कर भागे निवासियों की वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं।

एस्पार्टो फायर चीफ लॉरेंस के अनुसार, जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि संपत्ति का मालिक पायरोटेक्निक लाइसेंसधारक है। आतिशबाजी कंपनी डेवास्टेटिंग पायरोटेक्निक्स ने बुधवार को अपनी वेबसाइट पर कहा कि प्रबंधन को प्रभावित लोगों की चिंता है। कंपनी जांच में पूरा सहयोग कर रही है।

फॉक्स न्यूज के अनुसार, योलो काउंटी के बड़े इलाके में बिजली गुल है। इससे सैकड़ों लोग प्रभावित हैं। गोदाम में हुए विस्फोट के दौरान कम से कम दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि वे लापता लोगों की तलाश के लिए इमारत में दोबारा नहीं गए हैं। विस्फोट और आग लगने के बाद कई इमारत मलबे में बदल गई हैं। ड्रोन के जरिये क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।