केजरीवाल ने राज्यसभा जाने की अटकलों को किया खारिज, उपचुनाव में दो सीटें जीतने पर जनता को दिया धन्यवाद
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा जाने की सारी अटकलों को सोमवार को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा से कौन जाएगा, यह पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) तय…

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा जाने की सारी अटकलों को सोमवार को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा से कौन जाएगा, यह पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) तय करेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ‘मैं राज्यसभा नहीं जा रहा’।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता की। इसमें उन्होंने पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव में दो सीटों पर मिली जीत के लिए जनता का धन्यवाद दिया। इसमें कांग्रेस, भाजपा और टीएमसी ने एक-एक सीट जीती हैं। गुजरात में विसावदर और पंजाब में लुधियाना पश्चिम सीट पर आआपा ने जीत दर्ज की है।
उन्होंने कहा कि वे लुधियाना पश्चिम से जीते संजीव अरोड़ा और विसावदर से जीते गोपाल इटालिया के साथ दोनों राज्यों की जनता को बहुत बधाई देता हैं। आआपा के प्रति विश्वास दिखाने के लिए दोनों राज्यों की जनता का दिल से धन्यवाद है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि फरवरी 2022 में पंजाब और दिसंबर 2022 में गुजरात में चुनाव हुए थे। गुजरात के विसावदर सीट आआपा जीती थी, लेकिन हमारे विधायक भाजपा में चले गए और उसकी वजह से यह चुनाव हुआ। 2022 में गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट पर और पंजाब के लुधियाना पश्चिम की सीट पर जीतने मतों के अंतर से आआपा जीती थी, आज उससे दोगुने अंतर से दोनों सीटीं जीती है। यह इस बात का बहुत बड़ा संकेत है कि पंजाब की जनता आआपा की सरकार के काम से बहुत खुश हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विसावदर के लोगों ने भी 2022 की तुलना में इस बार दोगुने मतों के अंतर से ‘‘आआपा’’ को जिताया है। अक्सर कहा जाता है कि उपचुनाव में सत्तासीन पार्टी ही जीतती है। गुजरात में भाजपा सत्ता में है। भाजपा की सरकार होने के बावजूद विसावदर की जनता ने 2022 की तुलना में दोगुने मतों के अंतर से आआपा को जिताया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
