द इंडियन व्यू

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

Poonam Kumari
October 26, 2026
2 min read
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

अभिषेक सिंह: नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में सर्दियों का मौसम शुरू होते ही वायु प्रदूषण का संकट एक बार फिर सिर उठाने लगा है। बढ़ते प्रदूषण और आने वाले हालात को देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है। 1 नवंबर, 2026 से पूरे NCR में 'विंटर एक्शन प्लान' लागू किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, अगले 15 दिन (नवंबर के मध्य तक) सांसों के लिए बेहद अहम और निर्णायक रहने वाले हैं।

वाहनों और पार्किंग पर लगेगी लगाम

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

* वाहनों पर रोक: BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल वाहनों के संचालन पर रोक लगाई जा सकती है।

* पार्किंग शुल्क दोगुना: भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को निजी वाहनों के इस्तेमाल से रोकने के लिए पार्किंग शुल्क को दोगुना करने का प्रस्ताव है।

* सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा: लोगों को मेट्रो और सार्वजनिक बसों का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

निर्माण कार्यों और धूल पर सख्ती

प्रदूषण के प्रमुख कारणों में शामिल निर्माण कार्यों (Construction work) और सड़कों की धूल पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। 10 नवंबर से निर्माण और विध्वंस (C&D) गतिविधियों पर रोक संबंधी नियम और सख्त हो सकते हैं। सड़कों पर मैकेनिकल स्वीपिंग, पानी का छिड़काव (Water Sprinkling) और एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा।

पटाखों पर प्रतिबंध

दिवाली को देखते हुए पटाखों के इस्तेमाल, निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पर्यावरण के हित में इसका पालन करें। साथ ही, NCR के आसपास के राज्यों (पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश) में पराली जलाने की घटनाओं पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट

स्वास्थ्य विभाग ने भी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है। प्रदूषण बढ़ने से अस्थमा, सांस की बीमारियों और हृदय रोगियों की संख्या बढ़ सकती है। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि वे सुबह और शाम के समय बिना मास्क के बाहर न निकलें, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…

पेशी से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी निकल गया लंदन, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

सरिता त्रिपाठी नई दिल्ली: यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 के एक पुराने आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली की साकेत अदालत ने शनिवार (17 अक्टूबर, 2026) को जमानती वारंट जारी कर दिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब…