द इंडियन व्यू

काला सागर में जहाजों को लेकर यूक्रेन ने भारत समेत साझेदार देशों से सतर्क रहने की अपील की

नई दिल्ली ( इंडियन व्यू टीम) : यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने काला सागर में रूसी बंदरगाहों की ओर जाने वाले विदेशी जहाजों को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। यूक्रेन ने भारत समेत अपने अंतरराष्ट्रीय साझेदार देशों से क्षेत्र…

Ragwendra P Singh
July 29, 2026
2 min read
काला सागर में जहाजों को लेकर यूक्रेन ने भारत समेत साझेदार देशों से सतर्क रहने की अपील की

नई दिल्ली ( इंडियन व्यू टीम) : यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने काला सागर में रूसी बंदरगाहों की ओर जाने वाले विदेशी जहाजों को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। यूक्रेन ने भारत समेत अपने अंतरराष्ट्रीय साझेदार देशों से क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है।

यूक्रेनी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि 2025-26 के दौरान काला सागर और आजोव सागर में रूस के हमलों में कई नाविक, समुद्री पायलट और व्यापारी जहाजों के क्रू सदस्यों की जान जा चुकी है। इन हमलों में पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और यूक्रेन के समुद्री एक्सपोर्ट कॉरिडोर का इस्तेमाल करने वाले जहाज भी निशाना बने हैं।

भारत को सीधा संदेश

भारत में यूक्रेन के दूतावास ने कहा कि रूस की आक्रामक कार्रवाइयों के कारण नागरिक जहाजों पर मंडरा रहे खतरों को समय पर एहतियाती चेतावनी देकर कम किया जा सकता है। दूतावास ने भारत सरकार के समुद्री प्रशासन महानिदेशालय (DG Shipping) द्वारा 23 जुलाई 2026 को जारी सर्कुलर-41 का संज्ञान लिया, जिसमें काला सागर में परिचालन करने वाले भारतीय जहाजों और नाविकों के लिए सुरक्षा परामर्श जारी किया गया था।

यूक्रेन ने अपने साझेदार देशों, जिनमें भारत के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं, को लगातार रूस की कार्रवाइयों से बढ़ते समुद्री खतरों के बारे में आगाह किया है। यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखकर काला सागर में सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करने का प्रस्ताव दिया है। बयान में भारतीय नाविकों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई है।

यूक्रेन की मांग

यूक्रेन ने कहा कि समुद्री सुरक्षा बहाल करने का एकमात्र टिकाऊ तरीका रूस पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाना है, ताकि वह नागरिक जहाजों पर हमले बंद करे। इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के मंच पर भी उठाया गया है। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब काला सागर में रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते समुद्री नौवहन की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।