काजोल की फिल्म 'मां' की पहले दिन की कमाई सामने आई
नई दिल्ली : करीब तीन साल बाद काजोल ने बड़े पर्दे पर वापसी की है, जिससे उनके फैंस में खासा उत्साह है। 27 जून को उनकी फिल्म ‘मां’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे लेकर अभिनेत्री की खूब सराहना हो रही है। हालांकि, अगर तारीफों…

नई दिल्ली : करीब तीन साल बाद काजोल ने बड़े पर्दे पर वापसी की है, जिससे उनके फैंस में खासा उत्साह है। 27 जून को उनकी फिल्म ‘मां’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे लेकर अभिनेत्री की खूब सराहना हो रही है। हालांकि, अगर तारीफों को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के नजरिए से देखा जाए, तो फिल्म की ओपनिंग उम्मीद से कुछ कम रही। बावजूद इसके, काजोल की पिछली रिलीज़ की तुलना में 'मां' ने पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की है।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, काजोल की फिल्म 'मां' ने अपनी रिलीज़ के पहले दिन भारत में 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने टिकट खिड़की पर औसत शुरुआत दर्ज की, जबकि उम्मीद की जा रही थी कि यह ओपनिंग डे पर करीब 6 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका। माना जा रहा है कि आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' के प्रभाव के चलते 'मां' की कमाई पर असर पड़ा है। अब उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड में फिल्म की कमाई में बढ़त देखने को मिलेगी।
विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी 'मां' एक माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसमें काजोल ने पहली बार इस जॉनर में कदम रखा है। इससे पहले दर्शकों ने उन्हें ऐसे रोल में कभी नहीं देखा था और उनके फैंस उन्हें इस अवतार में देखने के लिए खासे उत्साहित थे। फिल्म में काजोल ने 'अंबिका' नाम की एक सशक्त और दृढ़ महिला का किरदार निभाया है, जो एक डरावनी लेकिन समर्पित मां है। वह अपनी बेटी को रहस्यमयी और खतरनाक शक्तियों से बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
