कब्ज के लिए बेस्ट है किशमिश, पढ़ें क्या है इसे खाने का सही तरीका
किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो कि स्वाद के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. वहीं सर्दियों में इसको खाने से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है. किशमिश में आयरन, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम जैसे कई…

किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो कि स्वाद के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. वहीं सर्दियों में इसको खाने से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है. किशमिश में आयरन, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए लाभदायक होते हैं. हालांकि ज्यादा किशमिश खाने से नुकसान भी हो सकता है क्योंकि इसमें शर्करा और कैलोरी की मात्रा ज़्यादा होती है. आइए आपको बताते है किशमिश खाने का क्या है सही तरीका.
किशमिश का सेवन
एक दिन में आधा कप से एक कप तक किशमिश खानी काफी होती है. ज्यादा किशमिश खाना नुकसानदायक हो सकता है. किशमिश में नैचुरल शुगर होती है जिसकी अधिकता से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है जो डायबिटीज का कारण बन सकता है. किशमिश में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, इसलिए अधिक मात्रा में किशमिश खाने से वजन बढ़ सकता है. किशमिश में फाइबर और फ्रुक्टोज जैसे पदार्थ अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र पर दबाव डालते है.
दिन में कितनी किशमिश खानी चाहिए
किशमिश उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जिनकी एनर्जी काफी कम रहती है. यह शरीर को एनर्जी देने के साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाती है.इससे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट लेवल बढ़ता है. किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाने से इसके बहुत से फायदे मिलते हैं. दिन में सिर्फ 30 से 60 ग्राम किशमिश खानी चाहिए.
कब्ज की दिक्कत से राहत
किशमिश के सेवन से कब्ज में फायदा होता है. अगर आपको कब्ज की समस्या है तो इसके सेवन से आपकी यह समस्या खत्म हो जाएगी. गर्म दूध के साथ इसको खाने से फायदा मिलता है. वजन बढ़ाने के लिए भफी किशमिश काफी ज्यादा फायदेमंद होती है. किशमिश में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है. किशमिश में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है. ऐसे में खून की कमी होने पर किशमिश का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है.
सम्बंधित ख़बरें
खाली चम्मच की मदद से होंगे डार्क सर्कल्स दूर, जानें 5 बेजोड़ उपाय...
नई दिल्ली: अगर आप भी डार्क सर्कल्स की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको इन्हें दूर करने के उपाय बताने जा रहे हैं. ये उपाय बेहद कारगर हैं. साथ ही इन्हें करने के लिए आपको पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं है. क्यों…
सुबह 8 बजे से पहले कर लें ये काम
अपने दिन की बेहतर शुरुआत के लिए सुबह के कुछ घंटों को बेहतर तरीके से प्लान करना जरूरी होता है. आप अपनी सुबह की शुरुआत कैसे करते हैं इस पर आपका आने वाला पूरा दिन निर्भर करता है. इसलिए सुबह के कुछ घंटों को बेहद सावधानी और…
मन में उठते गलत विचार भी हैं बीमारी का कारण, मुकाबला करने के लिए बैलेंस बनाना जरूरी
नई दिल्ली। भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद का सिद्धांत है- स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणम, आतुरस्य विकार प्रशमन च। मतलब स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना और बीमार व्यक्ति के रोग का उपचार करना ही आयुर्वेद है।…
आपको भी तो नहीं ‘फेक स्लीप’ की आदत! अगर हां तो इन बातों को गांठ बांध लें
नई दिल्ली। काम का तनाव, दिन भर की थकान और कई तरह के दबाव के बीच बेशक नींद एक तोहफा है, जो हमें स्वस्थ रखती है। भरपूर नींद हमारे लिए जितना फायदेमंद है, नकली नींद या फेक स्लीप उतनी ही खतरनाक। अब देखना है कि आपको इसकी आदत…
