ऑफिस में पहन लेंगी ये Vibrant Print Dresses तो हर जगह छा जाएंगी आप, चारों तरफ होंगे आपके लुक के चर्चे
Vibrant Print Dresses: कभी आपने सोचा है कि आपकी ड्रेसेस आपका मूड बदल सकती हैं? जब आप सुबह आंखें खोलें तो आपके सामने वॉर्डरोब में ढेर सारे ब्राइट, कलरफुल प्रिंट की ड्रेसेस हों. उन्हें हाथ लगाते ही आपका दिल खुश हो जाए और…

Vibrant Print Dresses: कभी आपने सोचा है कि आपकी ड्रेसेस आपका मूड बदल सकती हैं? जब आप सुबह आंखें खोलें तो आपके सामने वॉर्डरोब में ढेर सारे ब्राइट, कलरफुल प्रिंट की ड्रेसेस हों. उन्हें हाथ लगाते ही आपका दिल खुश हो जाए और होंठों पर 1000 वॉट की स्माइल आ जाए. जी हां, हर लड़की के साथ ऐसा ही होता है. लेकिन क्या आप इन सुपर ब्राइट कलर के आउटफिट्स को रोजाना पहनना पसंद करेंगी? दरअसल वाइब्रेंट प्रिंटेड ड्रेसेस इनदिनों फैशन लाइफस्टाइल का हिस्सा बनती जा रही हैं. लेकिन इन्हें अपनाना हर किसी के लिए संभव है या नहीं ये जानना जरूरी है. साथ ही, यह भी जानना महत्वपूर्ण है कि ये कलर्स ट्रेंड क्यों कर रहे हैं?
Vibrant Print Dresses का क्यों बढ़ रहा ट्रेंड?
ऑफिस की मीटिंग हो या कॉलेज का फेस्ट, फैमिली गेट-टुगेदर हो या ब्रेकफास्ट डेट. स्टाइलिश डिजाइन की प्रिंटेड ड्रेसेस किसी का भी मूड चुटकियों में बदल देती हैं. आपको भी अपना लुक यूनिक और फैशनेबल बनाना है, तो आप इन कलर्स को अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं. लेकिन इससे पहले आइए जानते हैं कि वाइब्रेंट Printed Dress Fashion Trend क्यों इतनी पॉपुलर हो रही हैं? आप इन्हें डेली लाइफ में कैसे स्टाइल कर सकती हैं?
मूड बूस्टर का काम करती हैं

रंगों का हमारे मूड पर गहरा असर होता है. यलो, ऑरेंज, ग्रीन और फ्यूशिया जैसे ब्राइट कलर्स न केवल दिखने में अच्छे लगते हैं, बल्कि आपके मूड को भी पॉजिटिव बनाते हैं. जब आप वाइब्रेंट प्रिंटेड ड्रेस पहनेंगी, तो आप खुद में अच्छा महसूस करेंगी. साथ ही, आपको अपने आसपास का माहौल भी हैपनिंग महसूस होगा.
कंफर्ट के साथ फैशनेबल लुक मिलता है

कई बार फैशनेबल कपड़े हमें वो कंफर्ट नहीं दे पाते, जिनकी हमें आदत या फिर उम्मीद होती है. वाइब्रेंट प्रिंट ड्रेसेस के साथ ऐसा नहीं है. ये आमतौर पर कॉटन, रेयान, लिनन और खादी जैसे लाइटवेट फैब्रिक में आती हैं. इनका टेक्सचर सॉफ्ट और स्मूद होता है, जिससे इन्हें आराम से पूरे दिन पहना जा सकता है. ऑफिस पहनकर जाना चाहें या फिर शॉपिंग करने जाना हो. Bright Colour Dress Styling आपको हर ऑकेजन पर बेस्ट लुक देंगे.
सभी ऑकेजन के लिए सूटेबल होते हैं

वाइब्रेंट ड्रेसेस की ट्रेंड में बने रहने की एक और बड़ी वजह है- इनकी वर्सेटिलिटी. आप इसे ऑफिस लंच, फ्रेंड्स के साथ आउटिंग या फिर कोई फेस्टिव फंक्शन हो. हर मौके पर पहन सकती हैं. इसे कई तरीके से भी स्टाइल किया जा सकता है. जैसे कि वाइब्रेंट प्रिंट ड्रेसेस के साथ बेल्ट पहनें, लेयरिंग के लिए डेनिम जैकेट पहनें, या दुपट्टे के साथ इंडो-वेस्टर्न लुक स्टाइल करें.
सभी एज ग्रुप्स और बॉडी टाइप के लिए परफेक्ट हैं

Vibrant Print Dresses की सबसे बड़ी खूबी है कि ये किसी भी उम्र और बॉडी टाइप की महिला को सूट करती हैं. यंग गर्ल्स इसे कूल और फंकी तरीके से स्टाइल कर सकती हैं, वहीं महिलाएं इसे ग्रेसफुल और सोबर तरीके से कैरी कर सकती हैं.
आइए अब जानते हैं कि वाइब्रेंट प्रिंट ड्रेसेस को स्टाइल कैसे करना चाहिए? जिससे आपको एक अच्छा और बैलेंस लुक मिले.
वाइब्रेंट प्रिंट ड्रेसेस स्टाइल करने के 5 आसान टिप्स

1. सॉलिड कलर से बैलेंस करें
आपकी ड्रेस बहुत ज्यादा प्रिंटेड है या फिर उसपर बहुत ज्यादा ब्राइट कलर्स हैं, तो उसे न्यूट्रल शेड के जैकेट, श्रग या पैंट्स के साथ पेयर करें. इससे लुक ओवरलोडेड नहीं लगेगा.
2. एक्सेसरीज सिंपल रखें
हैवी प्रिंट के साथ बड़े झुमके या स्टेटमेंट नेकपीस ओवर लगते हैं. इसलिए हैवी ज्वेलरी की बजाय छोटे स्टड्स, डेलीवेयर चेन या सिंपल ब्रेसलेट पहनें. इससे आपको क्लासी लुक मिलेगा.
3. फुटवियर सटल कलर्स के चुनें
स्नीकर्स, ब्लॉक हील्स या बेल्लीज. आप चाहे जो भी पहन रही हों, उसे न्यूड, व्हाइट या ब्लैक कलर में रखें. ऐसे फुटवियर हर Printed Dress Fashion Trend के साथ परफेक्ट मैच होते हैं.
4. मेकअप को फ्रेश और लाइट रखें
हल्का सा बीबी क्रीम, थोड़ा ब्लश, न्यूड लिपस्टिक और मस्कारा. वाइब्रेंट ड्रेसेस के साथ बस इतना ही मेकअप करना चाहिए. ज्यादा मेकअप करने से आप टैकी दिखेंगी और आपका स्टाइल स्टेटमेंट पूरी तरह से बेकार हो जाएगा.
5. एफर्टलेस हेयरस्टाइल बनाएं
ब्रेड, लो बन, ओपन वेवी हेयर या पोनीटेल. ऐसी हेयर स्टाइलिंग बनाने से वाइब्रेंट लुक को एक इंप्रेसिव कॉम्पलिमेंट मिलता है. इन हेयर स्टाइल के साथ आपको ज्यादा कुछ जैसे कि मेकअप या ज्वेलरी कैरी करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
सम्बंधित ख़बरें
खाली चम्मच की मदद से होंगे डार्क सर्कल्स दूर, जानें 5 बेजोड़ उपाय...
नई दिल्ली: अगर आप भी डार्क सर्कल्स की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको इन्हें दूर करने के उपाय बताने जा रहे हैं. ये उपाय बेहद कारगर हैं. साथ ही इन्हें करने के लिए आपको पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं है. क्यों…
सुबह 8 बजे से पहले कर लें ये काम
अपने दिन की बेहतर शुरुआत के लिए सुबह के कुछ घंटों को बेहतर तरीके से प्लान करना जरूरी होता है. आप अपनी सुबह की शुरुआत कैसे करते हैं इस पर आपका आने वाला पूरा दिन निर्भर करता है. इसलिए सुबह के कुछ घंटों को बेहद सावधानी और…
मन में उठते गलत विचार भी हैं बीमारी का कारण, मुकाबला करने के लिए बैलेंस बनाना जरूरी
नई दिल्ली। भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद का सिद्धांत है- स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणम, आतुरस्य विकार प्रशमन च। मतलब स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना और बीमार व्यक्ति के रोग का उपचार करना ही आयुर्वेद है।…
आपको भी तो नहीं ‘फेक स्लीप’ की आदत! अगर हां तो इन बातों को गांठ बांध लें
नई दिल्ली। काम का तनाव, दिन भर की थकान और कई तरह के दबाव के बीच बेशक नींद एक तोहफा है, जो हमें स्वस्थ रखती है। भरपूर नींद हमारे लिए जितना फायदेमंद है, नकली नींद या फेक स्लीप उतनी ही खतरनाक। अब देखना है कि आपको इसकी आदत…
