द इंडियन व्यू

एजबेस्टन टेस्ट: शुभमन गिल का ऐतिहासिक शतक, सिराज-आकाशदीप की घातक गेंदबाजी से भारत जीत की ओर अग्रसर

बर्मिंघम : एजबेस्टन टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखते हुए इंग्लैंड को पूरी तरह बैकफुट पर ला दिया। जहां शुभमन गिल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से रिकॉर्ड बुक में नाम…

Ragwendra P Singh
July 6, 2025
2 min read
एजबेस्टन टेस्ट: शुभमन गिल का ऐतिहासिक शतक, सिराज-आकाशदीप की घातक गेंदबाजी से भारत जीत की ओर अग्रसर

बर्मिंघम : एजबेस्टन टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखते हुए इंग्लैंड को पूरी तरह बैकफुट पर ला दिया। जहां शुभमन गिल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराया, वहीं मोहम्मद सिराज और आकाशदीप की तेज गेंदों ने इंग्लिश बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। भारत ने अपनी दूसरी पारी 427/6 रन पर घोषित करते हुए इंग्लैंड के सामने 608 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट पर 72 रन बनाए।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दूसरी पारी में 161 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 162 गेंदों में 13 चौके और 8 छक्के लगाए। इससे पहले पहली पारी में उन्होंने 269 रन बनाए थे। गिल एक ही टेस्ट में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के नौवें बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के लिए उनसे पहले यह उपलब्धि सुनील गावस्कर ने हासिल की थी।

दिन की शुरुआत भारत ने एक विकेट पर 64 रन से की थी। करुण नायर (26 रन) एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। केएल राहुल ने शानदार 55 रन बनाए, जबकि ऋषभ पंत ने 58 गेंदों में 65 रन की आक्रामक पारी खेली। आखिर में रवींद्र जडेजा ने 69* रन बनाकर टीम की पारी को मजबूती दी। भारत ने 427 रन बनाकर पारी घोषित की और इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रनों का लक्ष्य दिया।

इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। मोहम्मद सिराज ने जैक क्रॉली (9) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

फिर आकाशदीप ने पहले बेन डकेट (25) को शानदार इनस्विंग पर बोल्ड किया। इसके बाद जो रूट (6) को गिल्लियां बिखेरकर भारतीय टीम को मैच में ड्राइविंग सिट पर बैठा दिया। हालांकि स्टंप्स तक ओली पोप (24)* और हैरी ब्रूक (15)* क्रीज पर टिके रहे और इंग्लैंड की उम्मीदों को थामें हुए हैं। इंग्लैंड अब भी लक्ष्य से 536 रन पीछे है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।