उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सेलुलर जेल में स्वतंत्रता सेनानियों को अर्पित की श्रद्धांजलि
नई दिल्ली ( सरिता त्रिपाठी) : उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह में स्थित सेलुलर जेल का दौरा किया और उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया है जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के…
नई दिल्ली ( सरिता त्रिपाठी) : उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह में स्थित सेलुलर जेल का दौरा किया और उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया है जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अत्यधिक कष्ट सहे। उन्होंने शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की, वीर सावरकर की कोठरी पर श्रद्धांजलि दी और स्वतंत्र ज्योति, सेंट्रल टॉवर, फांसी घर तथा संग्रहालय एवं प्रदर्शनी गैलरी का दौरा किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की वीरतापूर्ण गाथा को दर्शाने वाला लाइट एंड साउंड शो भी देखा।
दौरे के दौरान बोलते हुए, उपराष्ट्रपति ने वीर सावरकर को एक अनूठा और निडर क्रांतिकारी बताया, जिनकी असीम देशभक्ति ने भारतीय युवाओं की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया। सेलुलर जेल में सावरकर के कारावास और उनके साथ हुए कठोर व्यवहार को याद करते हुए उन्होंने कहा, “स्वतंत्रता सेनानियों को जेल भेजने का उद्देश्य उनका हौसला तोड़ना था। सावरकर जी का हौसला कभी नहीं टूटा। आखिरकार, ब्रिटिश राज का ही हौसला टूट गया।” उन्होंने छुआछूत और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ाई में सावरकर के योगदान का भी उल्लेख किया।
सी. पी. राधाकृष्णन ने इस बात पर जोर दिया कि भारत के अधिक शक्तिशाली बनने के प्रयासों का उद्देश्य दूसरों पर अपनी शर्तें थोपना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि “हम कभी नहीं चाहेंगे कि दुनिया में कोई भी हम पर अपनी शर्तें थोपे; यही असली आजादी है।”
इससे पहले सी. पी. राधाकृष्णन के आईएनएस उत्क्रोश, श्री विजय पुरम पहुंचने पर अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के उप-राज्यपाल एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी (अवकाश प्राप्त) ने वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया।
सी. पी. राधाकृष्णन अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के दो-दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप का दौरा भी करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
