ईरान और इजराइल ने अंतरराष्ट्रीय आह्वान को किया दरकिनार, मिसाइल हमले जारी
तेहरान (ईरान)/तेल अवीव (इजराइल) : इजराइल और ईरान शांति के अंतरराष्ट्रीय आह्वान को दरकिनार कर लगातार एक-दूसरे की सरजमीं पर हवाई हमले कर रहे हैं। कल दोनों ने आबादी वाले इलाकों पर हमले किए। इस वजह से ईरान-अमेरिका परमाणु…

तेहरान (ईरान)/तेल अवीव (इजराइल) : इजराइल और ईरान शांति के अंतरराष्ट्रीय आह्वान को दरकिनार कर लगातार एक-दूसरे की सरजमीं पर हवाई हमले कर रहे हैं। कल दोनों ने आबादी वाले इलाकों पर हमले किए। इस वजह से ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता भी नहीं हो सकी।
अमेरिका के द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार, इजराइल और ईरान ने कल एक-दूसरे की धरती पर आबादी वाले इलाकों पर मिसाइल हमले किए। दोनों पक्षों ने तनाव कम करने के अंतरराष्ट्रीय आह्वान को दरकिनार कर दिया है।
ईरान के परमाणु कार्यक्रम के भविष्य पर तेहरान और वाशिंगटन के बीच रविवार को होने वाली वार्ता को अधिकारियों के रद्द किए जाने के बाद कूटनीतिक रास्ता संकट पर पड़ता दिख रहा है। इजराइल ने कहा कि शुक्रवार को किए गए शक्तिशाली हमलों का लक्ष्य ईरान के परमाणु बुनियादी ढांचे को नष्ट करना था।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धरत देशों से लड़ाई में पीछे हटने का आग्रह किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, "ईरान और इजराइल को एक समझौता करना चाहिए। अभी कई फोन कॉल्स और बैठकें हो रही हैं।" इस बीच ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ने चेतावनी दी कि अगर बमबारी बंद नहीं हुई तो वे इजराइल के खिलाफ हमले बढ़ा देंगे।
इजराइल के सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि इजराइल किसी भी कीमत पर ईरान पर अपने हमले एक पल के लिए भी बंद नहीं करेगा। वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वार्ता के दूसरे दौर से पहले इजराइल हमला करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
