द इंडियन व्यू

ईरान-इजराइल संघर्ष पर डोनाल्ड ट्रंप का दावा- दोनों देश समझौता करेंगे, जल्द शांति लौटेगी

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर मध्य पूर्व में शांति बहाली को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि ईरान और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष को रोकने के लिए "कई कॉल और बैठकें" हो रही हैं और…

Ragwendra P Singh
June 15, 2025
1 min read
ईरान-इजराइल संघर्ष पर डोनाल्ड ट्रंप का दावा- दोनों देश समझौता करेंगे, जल्द शांति लौटेगी

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर मध्य पूर्व में शांति बहाली को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि ईरान और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष को रोकने के लिए "कई कॉल और बैठकें" हो रही हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि दोनों देश "समझौता करेंगे और शांति स्थापित होगी।"

ट्रंप ने अपने आधिकारिक ट्रूथ सोशल अकाउंट पर लिखा, "ईरान और इजराइल को एक समझौता करना चाहिए और वे करेंगे भी, ठीक वैसे ही जैसे मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता कराया था।"

उन्होंने आगे कहा कि उनके पहले कार्यकाल के दौरान सर्बिया-कोसोवो और मिस्र-इथियोपिया जैसे विवादों को भी उन्होंने शांति की ओर बढ़ाया था।

अपने संदेश में ट्रंप ने लिखा कि "हम जल्द ही ईरान और इजराइल के बीच शांति देखेंगे। इस दिशा में कई बातचीत और बैठकें हो रही हैं।"

ट्रंप ने यह भी जोड़ा कि "मैं बहुत कुछ करता हूं, लेकिन मुझे कभी श्रेय नहीं मिलता.. कोई बात नहीं, जनता समझती है।" अपने संदेश के आखिर में उन्होंने लिखा "मध्य पूर्व को पुनः महान बनाओ"।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।