द इंडियन व्यू

ईडी की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर इंद्रजीत सिंह यादव के 10 ठिकानों पर छापे

गुरुग्राम : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गैंगस्टर इंद्रजीत सिंह यादव के 10 ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने इंद्रजीत के ठिकानों से पांच लग्जरी कारें, 17 लाख रुपये नकद के साथ-साथ दस्तावेज एवं डिजिटल उपकरणों को जब्त किया है।…

Ragwendra P Singh
December 29, 2025
2 min read
ईडी की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर इंद्रजीत सिंह यादव के 10 ठिकानों पर छापे

गुरुग्राम : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गैंगस्टर इंद्रजीत सिंह यादव के 10 ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने इंद्रजीत के ठिकानों से पांच लग्जरी कारें, 17 लाख रुपये नकद के साथ-साथ दस्तावेज एवं डिजिटल उपकरणों को जब्त किया है। ईडी ने यह छापामारी दिल्ली, गुरुग्राम और रोहतक में की है। ईडी के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि गुरुग्राम जोनल ऑफिस की टीम ने इंद्रजीत सिंह यादव के ठिकानों पर 26 दिसंबर से 27 दिसंबर तक दिल्ली, गुरुग्राम और रोहतक में 10 स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान ईडी की टीम ने इंद्रजीत सिंह यादव से जुड़े लोगों व संस्थाओं के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी जांच की। यह जांच प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत दर्ज मामलों की जा रही है।

 

जांच में खुलासा हुआ है कि मनी लॉन्ड्रिंग की जांच इंद्रजीत सिंह यादव की अवैध उगाही, प्राइवेट फाइनेंसरों के जबरन लोन सेटलमेंट, हथियारों से धमकाने और ऐसी अवैध गतिविधियों से कमीशन कमाने के संबंध में शुरू की गई। ईडी ने हरियाणा पुलिस व यूपी पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट, 1959, बीएनएस, 2023 और आईपीसी, 1860 की विभिन्न धाराओं के तहत इंद्रजीत सिंह यादव और उनके सहयोगियों के खिलाफ दर्ज 15 से अधिक मुकदमों व चार्जशीट के आधार पर जांच शुरू की थी।

 

आरोप है कि मेसर्स जेम रिकॉर्ड्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक और मुख्य नियंत्रक इंद्रजीत सिंह यादव बाहुबली हैं जो हत्या, उगाही, प्राइवेट फाइनेंसरों द्वारा दिए गए लोन के जबरन सेटलमेंट, धोखाधड़ी, ठगी, अवैध जमीन हड़पने और हिंसक अपराधों जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

 

ईडी की जांच में यह भी पता चला कि अपोलो ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अन्य जैसे कुछ कॉर्पोरेट घरानों ने कथित तौर पर डीघल, झज्जर स्थित प्राइवेट फाइनेंसरों से नकद में बड़ी रकम उधार ली और सुरक्षा के तौर पर पोस्ट-डेटेड चेक जारी किए।

 

जांच में यह भी सामने आया कि इंद्रजीत सिंह यादव ने एक बाहुबली और जबरन वसूली करने वाले के रूप में काम किया। इन मोटी रकम वाले प्राइवेट लोन, लेनदेन और वित्तीय विवादों के जबरन सेटलमेंट में मदद की, जो सैकड़ों करोड़ रुपए के थे। इंद्रजीत सिंह यादव हरियाणा पुलिस के विभिन्न मामलों में वांछित है तथा फरार चल रहा है। ईडी की जांच जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर

नई दिल्ली : पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन और भाजपा के राष्ट्रीय…

'स्पेस जेन चंद्रयान' का टीजर जारी

'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसी चर्चित वेब सीरीज़ देने वाला द वायरल फीवर (टीवीएफ) अब एक बिल्कुल अलग और प्रेरणादायक कहानी लेकर लौट रहा है। इस बार कॉमेडी या पारिवारिक ड्रामे से हटकर, दर्शकों को अंतरिक्ष की उस चुनौतीपूर्ण यात्रा…

शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार का रुख

नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवालों ने दबाव बना दिया।…

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के…