इजराइल के हवाई हमले में हमास के तीन खूंखार आतंकवादी समेत 10 मारे गए
तेल अवीव : इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने खुफिया जानकारी के आधार पर हवाई हमला कर हमास के 10 आतंकियों का मार गिराया। इनमें रियाद असिलाह, सैम अबू सुनयना और महमूद सुरैया प्रमुख हैं। आईडीएफ ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल में आज…

तेल अवीव : इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने खुफिया जानकारी के आधार पर हवाई हमला कर हमास के 10 आतंकियों का मार गिराया। इनमें रियाद असिलाह, सैम अबू सुनयना और महमूद सुरैया प्रमुख हैं।
आईडीएफ ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल में आज यह सूचना साझा की। आईडीएफ के अनुसार, रियाद असिलाह हमास की सैन्य शाखा का एक आतंकवादी है। वह पूर्वी यरुशलम में हमास का प्रमुख आधार रहा है। इन तीनों के अलावा सातों आतंकवादियों ने यहूदिया और सामरिया में हमलों को बढ़ावा दिया।
द टाइम्स ऑफ इजराइल अखबार ने सुरक्षा एजेंसियों के हवाले से खबर में कहा है कि 2011 के शालिट समझौते के तहत गाजा में निर्वासित 10 हमास आतंकवादी पिछले हफ्ते हवाई हमले में मारे गए। शिन बेट सुरक्षा एजेंसी और आईडीएफ ने कहा कि इन आतंकवादियों ने कई इजराइलियों की जान ली है।
शिन बेट का कहना है कि मारे गए अधिकतर आतंकवादी हमास के वेस्ट बैंक मुख्यालय के सदस्य हैं। रियाद अस्सिला और बासेम अबू सानिना ने 1998 में यरुशलम में इजराइली नागरिक हैम करमन की हत्या कर दी थी।
दोनों को 2011 के एक समझौते के तहत गाजा में निर्वासित किया गया था। इस निर्वासन के तहत इजराइल ने बंदी आईडीएफ सैनिक गिलाद शालिट के बदले 1,027 आतंकवादियों को रिहा किया था। मारे गए आतंकियों में मोहम्मद सारिया भी शामिल है। शिन बेट का कहना है कि सारिया ने 1996 में आईडीएफ सैनिक स्टाफ सार्जेंट एहुद (उदी) ताल की हत्या कर दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
