द इंडियन व्यू

इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई

देहरादून ( ओम प्रकाश सिमल्टी) : पुरुष क्रिकेट में, इंग्लैंड ने कल मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दूसरे मैच में भारत को 4 विकेट से हरा दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी…

Ragwendra P Singh
July 5, 2026
1 min read
इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई

देहरादून ( ओम प्रकाश सिमल्टी) : पुरुष क्रिकेट में, इंग्लैंड ने कल मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दूसरे मैच में भारत को 4 विकेट से हरा दिया।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन बनाए। जवाब में, इंग्लैंड ने 191 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में, इंग्लैंड ने 19 ओवर में ही 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाकर मैच जीत लिया। जैकब बेथेल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दोनों देशों के बीच तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच मंगलवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा।

इससे पहले, वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने इंटरनेशनल डेब्यू (T20 मैच) में 14 रन बनाए । उन्होंने अपनी पारी में 10 गेंदों का सामना किया और दो छक्के लगाए वैभव ने 15 वर्ष और 99 दिन की उम्र में पदार्पण किया और सचिन तेंदुलकर के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ दिया। तेंदुलकर ने 16 वर्ष और 205 दिन की उम्र में अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच खेला था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।