द इंडियन व्यू

'आतंकवाद का हर रंग-रूप में विरोध करना मानवता के प्रति हमारा दायित्व', SCO के मंच से बोले PM मोदी

PM Modi Address at SCO Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन- 2025 के दौरान अपना संबोधन दिया. पीएम मोदी ने सबसे पहले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का शानदार स्वागत और आतिथ्य…

Ragwendra P Singh
September 1, 2025
3 min read
'आतंकवाद का हर रंग-रूप में विरोध करना मानवता के प्रति हमारा दायित्व', SCO के मंच से बोले PM मोदी

PM Modi Address at SCO Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन- 2025 के दौरान अपना संबोधन दिया. पीएम मोदी ने सबसे पहले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का शानदार स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए आभार जताया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उसे बधाई और शुभकामनाएं दी. इससे पहले रविवार को किरगिस्तान का भी राष्ट्रीय दिवस था. जिसके लिए पीएम मोदी ने किरगिस्तान को भी बधाई और शुभकामनाएं दीं.

एससीओ के मंच से पीएम मोदी का संबोधन

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 24 वर्षों में एससीओ का पूरे यूरेशिया क्षेत्र के परिवार को जोड़ने में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने एक सक्रिय सदस्य के रूप में हमेशा एक सकारात्मक भूमिका निभाई है. पीएम ने कहा कि एससीओ को लेकर भारत की सोच और नीति तीन मुख्य स्तंभों पर आधारित हैं. पीएम मोदी ने इन स्तंभों का भी जिक्र किया. जिसमें एस- सिक्योरिटी, सी- कनेक्टिविटी और ओ- अपॉर्च्यूनिटी का जिक्र किया.

'सुरक्षा, शांति और स्थिरता के लिए आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद चुनौती'
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, सिक्योरिटी के बारे में मैं कहना चाहता हूं कि सुरक्षा, शांति और स्थिरता किसी भी देश के लिए आधार है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने आतंकवाद का भी मुद्दा उठाया. पीएम मोदी ने कहा कि लेकिन इसके रास्ते में आतंकवाद, अलगाववाद, और उग्रवाद बड़ी चुनौतियां हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद सिर्फ किसी की देश की सुरक्षा ही नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए एक साझा चुनौती है.

चार दशकों से आतंकवाद का दंश झेल रहा भारत- पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि कोई देश, कोई समाज कोई नागरिक अपने आप को इससे सुरक्षित नहीं समझ सकता है. इसलिए आतंकवाद से लड़ाई में भारत ने एकजुटता पर बल दिया है. इसमें एससीओ की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसमें भारत ने ज्वाइंट इनफॉर्मेशन ऑपरेशन को लीड करते हुए अल-कायदा और इससे जुड़े आतंकी संगठनों से लड़ने की पहल की है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत पिछले चार दशकों से निर्मम आतंकवाद का दंश झेल रहा है. कितनी ही माताओं ने अपने बच्चे खोए और कितने बच्चे अनाथ हो गए.

पीएम मोदी ने पहलगाम हमले का किया जिक्र
पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में हमने पहलगाम में आतंकवाद का बहुत ही घिनौना रूप देखा, इस दुख की घड़ी में जो मित्र देश हमारे साथ खड़े रहे मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं. पीएम मोदी ने कहा कि ये हमला केवल भारत की अंतरात्मा पर ही आधात नहीं था, बल्कि पूरी मानवता में विश्वास रखने वाले हर देश, हर व्यक्ति को खुली चुनौती थी.

'आतंकवाद का हर रंग-रूप में विरोद करना मानवता के लिए हमारा दायित्व'
पीएम ने कहा कि ऐसे में सवाल उठना स्वभाविक है कि क्या कुछ देशों द्वारा आतंकवाद का खुलेआम समर्थन हमें स्वाकार्य हो सकता है. पीएम मोदी ने कहा कि हमें स्पष्ट रूप से एक सुर में कहना होगा कि आतंकवाद पर कोई भी दोहरा मापदंड स्वीकार्य नहीं है. पीएम ने कहा कि मिलकर आतंकवाद का हर रंग में हर रूप में विरोध करना होगा. ये मानवता के प्रति हमारा दायित्व है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।