द इंडियन व्यू

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कैसे मोटापा कम कर सकता है यह हरा फल

Acharya Balkrishna Tips: मौजूदा समय में मोटापा एक गंभीर समस्या है, जो न सिर्फ आपके सुंदरता को कम कर सकता है बल्कि कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है. विशेषज्ञों का मानना ​​है कि पेट की चर्बी बढ़ने से ब्लड…

Ragwendra P Singh
April 29, 2025
2 min read
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कैसे मोटापा कम कर सकता है यह हरा फल

Acharya Balkrishna Tips: मौजूदा समय में मोटापा एक गंभीर समस्या है, जो न सिर्फ आपके सुंदरता को कम कर सकता है बल्कि कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है. विशेषज्ञों का मानना ​​है कि पेट की चर्बी बढ़ने से ब्लड शुगर, कैंसर और हाई बीपी समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. मोटापा कम करने के लिए अधिकतर लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं और कई तरह के डाइट प्लान को भी फॉलो करते हैं, जिनमें पैसा और समय खूब खर्च होते हैं. 

ऐसे में पेट की चर्बी कम करने के लिए आयुर्वेदिक विशेषज्ञ आचार्य बालकृष्ण ने एक फल के बारे में बताया है जो मोटापा को तेजी से कम कर वजन को घटा सकता है. आइए जानते हैं इस फल के बारे में विस्तार से...

तरबूज फल का सेवन करें

आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक वैसे तो वजन कम करने वाले कई सारे फल हैं लेकिन तरबूज एक ऐसा फल है, जो मोटापा कम करने के लिए बेस्ट है. तरबूज में फैट नहीं होता और कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है. साथ ही इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो वजन कम करने के लिए बहुत आवश्यक है.

इसके अलावा तरबूज में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा न के बराबर है. ऐसे में इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का रिस्क नहीं होता है.

पाचन सुधारने में मदद करता है

आचार्य बालकृष्ण के अनुसार तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए यह पाचन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. तरबूज में पाया जाने वाला पानी सूजन को कम करने और रोकने में मदद कर सकता है

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

खाली चम्‍मच की मदद से होंगे डार्क सर्कल्‍स दूर, जानें 5 बेजोड़ उपाय...

नई दिल्‍ली: अगर आप भी डार्क सर्कल्‍स की समस्‍या से परेशान हैं तो आज हम आपको इन्‍हें दूर करने के उपाय बताने जा रहे हैं. ये उपाय बेहद कारगर हैं. साथ ही इन्‍हें करने के लिए आपको पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं है. क्‍यों…

सुबह 8 बजे से पहले कर लें ये काम

अपने दिन की बेहतर शुरुआत के लिए सुबह के कुछ घंटों को बेहतर तरीके से प्लान करना जरूरी होता है. आप अपनी सुबह की शुरुआत कैसे करते हैं इस पर आपका आने वाला पूरा दिन निर्भर करता है. इसलिए सुबह के कुछ घंटों को बेहद सावधानी और…

मन में उठते गलत विचार भी हैं बीमारी का कारण, मुकाबला करने के लिए बैलेंस बनाना जरूरी

नई दिल्ली। भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद का सिद्धांत है- स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणम, आतुरस्य विकार प्रशमन च। मतलब स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना और बीमार व्यक्ति के रोग का उपचार करना ही आयुर्वेद है।…

आपको भी तो नहीं ‘फेक स्लीप’ की आदत! अगर हां तो इन बातों को गांठ बांध लें

नई दिल्ली। काम का तनाव, दिन भर की थकान और कई तरह के दबाव के बीच बेशक नींद एक तोहफा है, जो हमें स्वस्थ रखती है। भरपूर नींद हमारे लिए जितना फायदेमंद है, नकली नींद या फेक स्लीप उतनी ही खतरनाक। अब देखना है कि आपको इसकी आदत…