अहमदाबाद विमान दुर्घटना की जांच में नया खुलासा, कैप्टन ने ही दोनों इंजन के स्विच बंद किए
वाशिंगटन : पिछले महीने भारत के अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया के विमान दुर्घटना की जांच में नया खुलासा हुआ है। इस खुलासे से जांच के केंद्र में कॉकपिट में बैठे वरिष्ठ पायलट आ गए हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने दुर्घटना की जांच…

वाशिंगटन : पिछले महीने भारत के अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया के विमान दुर्घटना की जांच में नया खुलासा हुआ है। इस खुलासे से जांच के केंद्र में कॉकपिट में बैठे वरिष्ठ पायलट आ गए हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने दुर्घटना की जांच में अब तक सामने आए साक्ष्यों और इस खुलासे से परिचित लोगों के आधार पर कहा कि विमान के दो पायलटों के बीच बातचीत की ब्लैक-बॉक्स रिकॉर्डिंग से संकेत मिला है कि कैप्टन ने ही विमान के दोनों इंजनों में ईंधन के प्रवाह को नियंत्रित करने वाले स्विच बंद किए थे।
द वाल स्ट्रीट जर्नल अखबार की इस 'विशेष खबर' के आधार पर दुनिया भर के संचार माध्यमों ने यह खुलासा प्रसारित और प्रकाशित किया है। पिछले माह 12 जून को अहमदाबाद में टेकऑफ के 32 सेकंड के भीतर दुर्घटना का शिकार हुई एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 की जांच के दौरान हुए इस खुलासे से नए सवाल खड़े हो गए हैं। इस हादसे में 260 लोग मारे गए थे।
विशेष खबर के अनुसार, ब्लैक-बॉक्स रिकॉर्डिंग से पता चलता है कि बोइंग को उड़ा रहे फर्स्ट ऑफिसर ने 787 ड्रीमलाइनर का नया टैब खोला और अपने से अधिक अनुभवी दूसरे कैप्टन से पूछा कि रन-वे से उतरने के बाद उन्होंने स्विच को कटऑफ स्थिति में क्यों रखा? द वाल स्ट्रीट जर्नल का दावा है कि भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, बोइंग और एयर इंडिया ने अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इसमें शामिल दो पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। इनके पास क्रमशः 15,638 घंटे और 3,403 घंटे का उड़ान अनुभव था। विशेष खबर में कहा गया है कि भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की पिछले सप्ताह जारी प्रारंभिक रिपोर्ट में दुर्घटना से कुछ समय पहले कॉकपिट में भ्रम की स्थिति दिखाई गई थी और महत्वपूर्ण इंजन ईंधन कटऑफ स्विच की स्थिति पर नए सवाल खड़े किए गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
