असम में बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 75 हुई :
गुवाहाटी ( इंडियन व्यू टीम) : असम में बाढ़ से मरने वालों की आधिकारिक संख्या बढ़कर 75 हो गई है। अकेले शिवसागर जिले से कल सात और मौतें दर्ज की गईं। ऊपरी असम के प्रभावित जिलों में बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है…

गुवाहाटी ( इंडियन व्यू टीम) : असम में बाढ़ से मरने वालों की आधिकारिक संख्या बढ़कर 75 हो गई है। अकेले शिवसागर जिले से कल सात और मौतें दर्ज की गईं। ऊपरी असम के प्रभावित जिलों में बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और अधिकतर क्षेत्रों से बाढ़ का पानी उतर रहा है। बाढ़ से प्रभावित अधिकांश इलाकों में बिजली सहित आवश्यक सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने बाढ़ से संबंधित घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। राहत और पुनर्वास उपायों की एक श्रृंखला में 30 दिनों से अधिक समय से लापता लोगों के परिवारों को उचित प्रक्रियाओं के अधीन 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देना शामिल है।
इसके अलावा, मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि के अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता मिलेगी। एक लाख से अधिक गंभीर रूप से बाढ़ प्रभावित परिवारों को उनकी तत्काल आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए 15 हजार रुपये प्रति परिवार प्रदान किए जाएंगे
क्या है असम सरकार की अरूणोदय योजना :
अरूणोदय योजना के तहत, बाढ़ प्रभावित जिलों चराइदेव, जोरहाट, गोलाघाट और शिवसागर के लाभार्थियों को अगले महीने की पहली तारीख से योजना के पुनः शुरू होने पर अगस्त के महीने से 2500 रुपये मिलेंगे। घरों, पशुधन, मत्स्य पालन और फसलों को हुए नुकसान का आकलन 3 अगस्त से शुरू होगा, जिसके बाद पात्र लाभार्थियों को मुआवजा दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
