द इंडियन व्यू

अयोध्या: रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री

अयोध्या : भारत की आठ दिवसीय राजकीय यात्रा पर आए मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर अयोध्या प्रशासन और सरकार की ओर से तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी…

Ragwendra P Singh
September 12, 2025
2 min read
अयोध्या: रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री

अयोध्या : भारत की आठ दिवसीय राजकीय यात्रा पर आए मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर अयोध्या प्रशासन और सरकार की ओर से तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जानकारी के अनुसार, सुबह 11:10 बजे प्रधानमंत्री रामगुलाम महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या पर उतरेंगे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। यहां से वे सीधे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए रवाना होंगे।

लगभग 11:35 बजे प्रधानमंत्री रामगुलाम 30 सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ राम मंदिर पहुंचेंगे और प्रभु श्रीराम के दर्शन-पूजन करेंगे। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद वे लगभग एक घंटे तक रुकेंगे और दोपहर 12:35 बजे मंदिर परिसर से हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे। रामलला के दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री रामगुलाम दोपहर 1:00 बजे अयोध्या धाम एयरपोर्ट से देहरादून के लिए उड़ान भरेंगे।

गौरतलब है कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम 9 से 16 सितंबर तक भारत की आठ दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। वे 9 सितंबर को मुंबई पहुंचे थे। 10 से 12 सितंबर तक वे वाराणसी में रहे और 12 सितंबर को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं।

अयोध्या के बाद उनका 13 और 14 सितंबर को देहरादून दौरा, 15 सितंबर को तिरुपति यात्रा और 16 सितंबर को दिल्ली प्रवास निर्धारित है। दिल्ली में वे राजघाट और ‘सदा सर्वदा अटल’ समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, नए संसद भवन का दौरा करेंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री रामगुलाम की इस यात्रा को भारत और मॉरीशस के बीच सांस्कृतिक, धार्मिक और कूटनीतिक रिश्तों को और मजबूत करने के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

आपको बताते चलें, गुरुवार को वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। वहीं, शाम को मॉरीशस के प्रधानमंत्री वाराणसी की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल हुए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।