अमेरिका में क्रिप्टोकरेंसी युग की शुरुआत
वाशिंगटन : दुनियाभर की अर्थव्यवस्था के इतिहास में शुक्रवार को संयुक्त राज्य अमेरिका में क्रांतिकारी बदलाव की शुरुआत हुई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस में जीनियस अधिनियम (पहले प्रमुख संघीय कानून) पर हस्ताक्षर…

वाशिंगटन : दुनियाभर की अर्थव्यवस्था के इतिहास में शुक्रवार को संयुक्त राज्य अमेरिका में क्रांतिकारी बदलाव की शुरुआत हुई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस में जीनियस अधिनियम (पहले प्रमुख संघीय कानून) पर हस्ताक्षर करने के साथ देश क्रिप्टोकरेंसी के युग में प्रवेश कर गया। प्रतिनिधि सभा ने गुरुवार को जीनियस अधिनियम (प्रमुख संघीय क्रिप्टोकरेंसी विधेयक) को द्विदलीय समर्थन से पारित किया। सीनेट ने एक महीने पहले ही इसे मंजूरी दी थी।
एबीसी न्यूज के अनुसार, ट्रंप का परिवार शुरू से क्रिप्टोकरेंसी का पक्षधर रहा है। राष्ट्रपति की प्रमुख प्राथमिकता वाला यह विधेयक स्टेबलकॉइन (विशिष्ट प्रकार की डिजिटल मुद्रा) को और अधिक सुलभ और मुख्यधारा में लाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। ट्रंप कई बार सार्वजनिक मंचों पर इसके महत्व की चर्चा कर चुके हैं। सनद रहे राष्ट्रपति ट्रंप ने इस साल की शुरुआत में अपना क्रिप्टो मीम कॉइन लॉन्च किया था।
ट्रंप ने हस्ताक्षर करने के बाद कहा, "मैंने वादा पूरा किया। मैंने कहा था कि हम संयुक्त राज्य अमेरिका को दुनिया की क्रिप्टो राजधानी बनाएंगे। मैंने वह करके दिखा दिया।" ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि स्टेबलकॉइन ऐसी क्रिप्टोकरेंसी होगी जिसका मूल्य अमेरिकी डॉलर जैसी स्थिर संपत्ति जैसा होगा। जीनियस अधिनियम बैंकों और अन्य संस्थाओं के लिए इन कॉइन्स को जारी करना आसान बनाता है। इससे इन संपत्तियों में जनता का विश्वास बढ़ेगा। साथ ही उद्योगों का समग्र विकास भी होगा।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कांग्रेस से कहा था कि वह अगस्त तक इस ऐतिहासिक विधेयक को मंजूर कर उनके पास भेजे। प्रतिनिधि सभा की वित्तीय सेवा समिति के अध्यक्ष रिपब्लिकन प्रतिनिधि फ्रेंच हिल ने कहा कि हमने ट्रंप की इच्छा का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक सदन में रिपब्लिकन सदस्यों के बीच नौ घंटे तक चली बहस के बाद 308 बनाम 122 मतों से पारित हो गया। बताया गया है कि कई डेमोक्रेट्स ने भी इस विधेयक का समर्थन किया।
हालांकि हाउस फाइनेंशियल सर्विसेज कमेटी की वरिष्ठ सदस्य डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि मैक्सिन वाटर्स ने इस विधेयक की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इससे ट्रंप परिवार से जुड़ी एक कंपनी को फायदा होगा। उसने हाल ही में अपना स्टेबलकॉइन लॉन्च किया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप परिवार से जुड़ी कंपनी वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल एक क्रिप्टो उद्यम में 60 फीसद हिस्सेदारी रखती है।
वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल ने पूर्व में जारी बयान में कहा था कि उसका अमेरिकी सरकार से कोई संबंध नहीं है। वह निजी कंपनी है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि इससे किसी के हित नहीं सधेंगे। ट्रंप की संपत्ति को अब उनके बच्चों की है। आलोचकों का कहना है कि ट्रंप और उनका परिवार क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में पूरी तरह से डूब गए हैं। क्रिप्टो समर्थक इसे अपनी बड़ी जीत मान रहे हैं। उन्होंने इसे वैधता दिलाने के लिए लंबे समय से इस तरह के नियामक ढांचे की पैरवी की है। इस अवसर पर ट्रंप ने कहा कि यह हस्ताक्षर आपकी कड़ी मेहनत का नतीजा है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
