अमेरिका ने कोलंबिया को सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी
वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में सैन्य अभियान के बाद कई देशों को धमकी दी है। उन्होंने इशारा किया है कि कोलंबिया में कभी भी सैन्य कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने मेक्सिको को भी चेतावनी दी है।…

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में सैन्य अभियान के बाद कई देशों को धमकी दी है। उन्होंने इशारा किया है कि कोलंबिया में कभी भी सैन्य कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने मेक्सिको को भी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि वह वेनेजुएला के बेपटरी हो चुके तेल उद्योग को उबारने के लिए अमेरिकी कंपनियों पर भरोसा कर रहे हैं।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इशारा किया कि वह कोलंबिया में सैन्य कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेक्सिको को ड्रग्स के मामले में ठीक से काम करना होगा। अमेरिका को ग्रीनलैंड की जरूरत है। राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडार जितने आकर्षक लगते हैं, वे अमेरिकी कंपनियों के लिए फायदे से ज्यादा जोखिम भरे हो सकते हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के तेल इंफ्रास्ट्रक्चर को दोबारा बनाने में अरबों डॉलर का खर्च आएगा। कच्चा तेल अभी उस तरह की कीमत नहीं दे रहा है जिससे इतना धन निवेश करना आसान हो। वेनेजुएला के खास तरह के कच्चे तेल को रिफाइन करना अपने आप में महंगा काम है। इस बीच, अमेरिकी अधिकारियों ने अमेरिकी तेल कंपनियों से बात की है। सूत्रों के अनुसार, कंपनियां फिर से निवेश करने का वादा करने से हिचकिचा रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर
नई दिल्ली : पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन और भाजपा के राष्ट्रीय…
'स्पेस जेन चंद्रयान' का टीजर जारी
'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसी चर्चित वेब सीरीज़ देने वाला द वायरल फीवर (टीवीएफ) अब एक बिल्कुल अलग और प्रेरणादायक कहानी लेकर लौट रहा है। इस बार कॉमेडी या पारिवारिक ड्रामे से हटकर, दर्शकों को अंतरिक्ष की उस चुनौतीपूर्ण यात्रा…
शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार का रुख
नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार चढ़ाव के बीच निचले स्तर से सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवालों ने दबाव बना दिया।…
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के…
