अमरीका और सऊदी अरब ने एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए
नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : अमरीका और सऊदी अरब ने एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे खाड़ी देश सऊदी अरब को नागरिक परमाणु कार्यक्रम विकसित करने की अनुमति मिल जाएगी। अमरीकी ऊर्जा विभाग के अनुसार, इस…

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : अमरीका और सऊदी अरब ने एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे खाड़ी देश सऊदी अरब को नागरिक परमाणु कार्यक्रम विकसित करने की अनुमति मिल जाएगी। अमरीकी ऊर्जा विभाग के अनुसार, इस समझौते को शांतिपूर्ण परमाणु सहयोग समझौता बताया गया है, जिससे सऊदी अरब के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में अमरीकी कंपनियों को व्यापक पहुंच मिलेगी।
अब इस समझौते को समीक्षा के लिए अमरीकी संसद में भेजा जाएगा। हालांकि ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी वर्तमान में संसद के ऊपरी और निचले दोनों सदनों पर नियंत्रण रखती है, फिर भी दोनों पक्षों के कुछ सांसद इस समझौते का विरोध कर सकते है।
समझौते का लिखित प्रारूप सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन अमरीकी मीडिया ने बताया है कि इससे सऊदी अरब को भविष्य में यूरेनियम संवर्धन करने की अनुमति मिल सकती है, जिसका उपयोग बिजली संयंत्रों के ईंधन के रूप में और परमाणु बम बनाने में भी किया जा सकता है। अमरीकी ऊर्जा विभाग ने बताया कि सहयोग समझौते के साथ-साथ एक द्विपक्षीय सुरक्षा समझौतें पर भी हस्ताक्षर हुए है।
सऊदी सरकार ने भी एक बयान जारी कर कहा कि यह समझौता ऊर्जा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच मौजूदा सहयोग का विस्तार है। यह समझौता सऊदी नेता की पिछले नवंबर में वाशिंगटन यात्रा के बाद हुआ है।
यह घोषणा अमरीका और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच आई है। सऊदी अरब लंबे समय से अमरीका का सहयोगी रहा है और कई अमरीकी सैन्य अड्डों की मेजबानी करता है, जिन पर ईरानी हमले हुए हैं। इससे दो दिन पहले ही यमन में ईरान के सहयोगी संगठन हौथी ने सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी की घोषणा की थी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
