अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने चार दशक लंबे करियर में 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। अभिनय के साथ-साथ वह निर्देशन में भी हाथ आजमा चुके हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी 555वीं फिल्म का…

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने चार दशक लंबे करियर में 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। अभिनय के साथ-साथ वह निर्देशन में भी हाथ आजमा चुके हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी 555वीं फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। हालांकि, अभिनेता ने फिल्म के नाम और कहानी से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है और प्रशंसकों से इस सस्पेंस का आनंद लेने की बात कही है।अनुपम खेर ने पोस्ट में लिखा कि कुछ बातें दिल में रखना ही बेहतर होता है, क्योंकि सही समय पर उन्हें सामने लाने का आनंद अलग होता है। उन्होंने कहा कि वह अपनी 555वीं फिल्म की घोषणा करते हुए बेहद खुश हैं और सही समय आने पर फिल्म से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करेंगे। उन्होंने प्रशंसकों से तब तक इस सस्पेंस का आनंद लेने की अपील की है। अनुपम की पिछली निर्देशित फिल्म 'तन्वी: द ग्रेट' थी।कई फिल्मों में आएंगे नजरअनुपम खेर आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा होंगे। खबरों के मुताबिक, वह रणबीर कपूर की 'रामायण' में जटायु की भूमिका में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा 'श्री रामभूमि' में वह विश्व हिंदू परिषद के दिग्गज नेता अशोक सिंघल का किरदार निभाएंगे। उनकी आगामी फिल्मों में 'ये प्रेम मोल लिया' और 'खोसला का घोसला 2' भी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
