द इंडियन व्यू

WTC Points Table: अंतिम टेस्ट जीतने पर भारत को हुआ जबरदस्त फायदा, अंक तालिका में मारी छलांग

WTC Points Table: इंग्लैंड दौरे के आखिरी दिन टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. शुभमन गिल की अगुवाई वाली यंग इंडियन टीम ने ओवल में 6 रनों से पांचवां टेस्ट जीत लिया. तीसरे ही टेस्ट में 1-2 से पिछड़ने के बाद भी उन्होंने 2-2 से…

Ragwendra P Singh
August 5, 2025
2 min read
WTC Points Table: अंतिम टेस्ट जीतने पर भारत को हुआ जबरदस्त फायदा, अंक तालिका में मारी छलांग

WTC Points Table: इंग्लैंड दौरे के आखिरी दिन टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. शुभमन गिल की अगुवाई वाली यंग इंडियन टीम ने ओवल में 6 रनों से पांचवां टेस्ट जीत लिया. तीसरे ही टेस्ट में 1-2 से पिछड़ने के बाद भी उन्होंने 2-2 से सीरीज बराबर कर दिया.

जिसके बाद दोनों टीमों ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी साझा की. इस मैच के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अंक तालिका में काफी बदलाव हुआ. भारतीय टीम को उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला.

भारत ने WTC पॉइंट्स टेबल में मारी छलांग
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला बीते 4 अगस्त को समाप्त हुई. इस श्रृंखला के विजेता का फैसला नहीं हो सका. दोनों टीमों ने दो-दो मुकाबले जीते. वहीं एक मैच ड्रॉ पर छूटा. आखिरी टेस्ट जीतने के बाद टीम इंडिया ने डब्ल्यूटीसी 2025-27 पॉइंट्स टेबल में एक स्थान की छलांग लगाई. अब वह चौथे से सीधा तीसरे नंबर पर आ गई है. उन्होंने इंग्लैंड को पछाड़कर ये पोजीशन हासिल की.

इंग्लिश टीम चौथे स्थान पर खिसक गई है. उनके 26 अंक हैं. वहीं जीत का प्रतिशत 43.33 है. टीम इंडिया की बात करें तो ओवल टेस्ट में जीत के बाद उन्हें 12 अंक मिले. उनके अब 28 अंक हो गए हैं. साथ ही इस टीम के जीत का प्रतिशत 46.67 है. ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बनी हुई है. कंगारुओं के 36 अंक हैं. उनकी जीत का प्रतिशत 100 है.

इंग्लैंड सीरीज में किया लाजवाब प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को फेवरेट नहीं माना जा रहा था. इसका कारण था 25 साल का नया कप्तान व युवाओं से सजी एक अनुभवहीन टीम. ऐसी चर्चाएं हो रही थीं कि इंग्लिश टीम बड़े अंतर से श्रृंखला अपने नाम कर लेगी.

हालांकि ऐसा हुआ नहीं. पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता. भारत ने दूसरे टेस्ट में वापसी करते हुए 336 रनों से इंग्लैंड को रौंद दिया. तीसरे टेस्ट में एक बार फिर मेजबान टीम 22 रनों से विजयी रही. चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा. वहीं पांचवें टेस्ट में इंडियन टीम ने करीबी मुकाबले में अंग्रेजों को धूल चटा दी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।