World Laughter Day 2025: कैसे हुई थी इस खास दिन की शुरुआत, पढ़ें एक बार हंसने के कितने हैं फायदे
World Laughter Day 2025: हर साल मई के पहले रविवार को World Laughter Day मनाया जाता है. इस साल यह दिन आज यानी की 4 मई को मनाया जा रहा है. यह दिन हंसी के फायदे बताने और खुशियां बांटने के लिए मनाया जाता है. इस दिन के महत्व…

World Laughter Day 2025: हर साल मई के पहले रविवार को World Laughter Day मनाया जाता है. इस साल यह दिन आज यानी की 4 मई को मनाया जा रहा है. यह दिन हंसी के फायदे बताने और खुशियां बांटने के लिए मनाया जाता है. इस दिन के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने और उन्हें हंसने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है. वहीं स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज ही नहीं बल्कि तनाव मुक्त जीवन जीना भी महत्वपूर्ण होता है. जिसके लिए लाफ्टर थेरेपी जरूरी है.
लाफ्टर डे का इतिहास
हंसना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है. इससे शारीरिक लाभ मिलते हैं. इसलिए लोगों को हंसने के फायदे और महत्व के बारे में जागरुक करने के लिए हर साल वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाता है, जो इस साल 4 मई को है. वर्ल्ड लाफ्टर डे हर साल मई के पहले रविवार को मनाया जाता है. इस दिन को मनाने की शुरुआत 1998 में हुई थी.
दरअसल, इसके पीछे की कहानी कुछ ऐसी है कि इसकी शुरुआत हंसी योग आंदोलन के संस्थापक डॉ. मदन कटारिया ने की थी. फेशियल फीडबैक हाइपोथेसिस से प्रेरणा लेकर इन्होंने बताया कि चेहरे की हरकत, व्यक्ति के भावनाओं को प्रभावित करती है. इसी तरह इस दिन को सबसे पहले भारत में 10 मई 1998 को मुंबई में मनाया गया और आज दुनियाभर में लगभग 70 से ज्यादा देशों में इस दिन को मनाया जाता है.
क्या है इसका उद्देश्य
इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों में एकता और सद्भावना को बढ़ावा देना. इस दिन को मनाने के पीछे एक उद्देश्य यह भी है कि लोगों के बीच खुशियां बांटी जाएं. सिर्फ इतना ही नहीं, हंसने से सेहत भी दुरुस्त रहती है. इसलिए अगर आपने देखा हो, तो लोग पार्क जैसी जगहों पर सुबह या शाम को इकट्ठा होकर जोर-जोर से हंसते हैं.
क्या हैं हंसने के फायदे?
हंसने से तनाव कम होता है, जो सेहत की कई बीमारियों से छुटकारा दिलाती है.
हंसने से आपका मूड भी अच्छा रहता है जो कि आपके रिश्तों के लिए भी फायदेमंद है.
हंसने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है क्योंकि इसेस स्ट्रेस हार्मोन कम होते हैं.
हंसने से आपका अपने काम पर भी फोकस बढ़ता है.
हंसने से हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे आपको अच्छा महसूस होता है.
हंसने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है.
हंसना सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी जरूरी होता है.
हंसने से इंसान के शरीर में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं यह तनाव चिंता को कम करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है.
जब भी आप हंसते हैं आपके शरीर में एंडोर्फिन रिलीज होता है, जो आपको अंदर से खुश महसूस कराता है.
सम्बंधित ख़बरें
खाली चम्मच की मदद से होंगे डार्क सर्कल्स दूर, जानें 5 बेजोड़ उपाय...
नई दिल्ली: अगर आप भी डार्क सर्कल्स की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको इन्हें दूर करने के उपाय बताने जा रहे हैं. ये उपाय बेहद कारगर हैं. साथ ही इन्हें करने के लिए आपको पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं है. क्यों…
सुबह 8 बजे से पहले कर लें ये काम
अपने दिन की बेहतर शुरुआत के लिए सुबह के कुछ घंटों को बेहतर तरीके से प्लान करना जरूरी होता है. आप अपनी सुबह की शुरुआत कैसे करते हैं इस पर आपका आने वाला पूरा दिन निर्भर करता है. इसलिए सुबह के कुछ घंटों को बेहद सावधानी और…
मन में उठते गलत विचार भी हैं बीमारी का कारण, मुकाबला करने के लिए बैलेंस बनाना जरूरी
नई दिल्ली। भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद का सिद्धांत है- स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणम, आतुरस्य विकार प्रशमन च। मतलब स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना और बीमार व्यक्ति के रोग का उपचार करना ही आयुर्वेद है।…
आपको भी तो नहीं ‘फेक स्लीप’ की आदत! अगर हां तो इन बातों को गांठ बांध लें
नई दिल्ली। काम का तनाव, दिन भर की थकान और कई तरह के दबाव के बीच बेशक नींद एक तोहफा है, जो हमें स्वस्थ रखती है। भरपूर नींद हमारे लिए जितना फायदेमंद है, नकली नींद या फेक स्लीप उतनी ही खतरनाक। अब देखना है कि आपको इसकी आदत…
