Pakistan Flood: पाकिस्तान में भारी बारिश के बाद बाढ़ का कहर, 299 लोगों की मौत, हजारों हुए बेघर
Pakistan Flood: आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान इनदिनों कुदरत की मार झेल रहा है. दरअसल, भारी बारिश के चलते पाकिस्तान के कई इलाकों में भयंकर बाढ़ आ गई है. जिसके चलते अब तक 299 लोगों लोगों की जान जा चुकी है. जबकि 700 से…

Pakistan Flood: आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान इनदिनों कुदरत की मार झेल रहा है. दरअसल, भारी बारिश के चलते पाकिस्तान के कई इलाकों में भयंकर बाढ़ आ गई है. जिसके चलते अब तक 299 लोगों लोगों की जान जा चुकी है. जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं. मरने वालों में 140 बच्चे भी शामिल हैं. बता दें कि पाकिस्तान में भी इस बार मानसून जमकर बरस रहा है. जून से लेकर अब तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है. जिसके चलते आई बाढ़ ने देश में भारी तबाही मचाई है. पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NSMA) ने देश के हालातों के बारे में जानकारी दी. एनडीएमए ने बताया कि 26 जून से शुरू हुई बाढ़ ने पूरे देश में तबाही मचा दी है.
बाढ़ ने पाकिस्तान में मचाई भारी तबाही
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के कई हिस्से इनदिनों बाढ़ की चपेट में है. जिसके चलते इन इलाकों में भारी तबाही मच गई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारी बारिश और बाढ़ के चलते देशभर में अब तक 1,676 घरों को भारी नुकसान हुआ है. इस दौरान 562 पूरी तरह से तबाह हो गए हैं. जबकि 1,114 घरों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है. इस बाढ़ में अब तक 400 से भी ज्यादा पशुओं की जान गई है.
बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बाढ़ प्रभावित इलाकों में अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बचाव दल स्थानीय लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि एनडीएमए ने इस बात की पुष्टिर की है उसने बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब तक 223 बचाव अभियान चलाए हैं. इस दौरान बाढ़ में फंसे 2,880 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक, राहत बचाव कार्यों में 13,400 से ज्यादा जरूरी वस्तुओं का वितरण किया गया है. बचाव दल ने प्रभावित लोगों को 2,000 टेंट, 958 कंबल, 569 रजाईयां, 613 गद्दे और 1,100 से ज्यादा खाने के पैकेट बांटे हैं.
कई इलाकों में अभी भी जारी बाढ़ का कहर
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के कई इलाकों में अभी भी बाढ़ का कहर जारी है. जहां राहत बचाव कार्य जोर-शोर से चलाया जा रहा है. इस बीच पाकिस्तान के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार से बुधवार तक देश के उत्तरी इलाकों में एक बार फिर से भारी बारिश हो सकती है.
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
