Pakistan Firing: पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच गोलीबारी, तीन लोगों की मौत, 60 घायल
Pakistan Firing: पाकिस्तान गुरुवार (14 अगस्त) को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. आजादी के जश्न के बीच कराची में गोलीबारी होने की खबर है. जिसके चलते आजादी का जश्न मातम में बदल गया. बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी…

Pakistan Firing: पाकिस्तान गुरुवार (14 अगस्त) को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. आजादी के जश्न के बीच कराची में गोलीबारी होने की खबर है. जिसके चलते आजादी का जश्न मातम में बदल गया. बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हुई है और 60 लोग घायल हुए हैं. मरने वालों में एक 8 साल की बच्ची के अलावा एक बुजुर्ग भी शामिल हैं.
गली में घूम रही बच्ची को लगी गोली
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, गोलीबारी की ये घटना अजीजाबाद में हुई. जहां एक छोटी बच्ची गली में घूम रही थी, उसी दौरान उसे गोली लग गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कोरंगी इलाके में स्टीफन नाम के एक व्यक्ति की भी गोली लगने से मौत हो गई है. स्थानीय पुलिस के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच कराची के कई इलाकों में गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं. जिन इलाकों में गोलीबारी हुई उनमें लियाकताबाद, कोरंगी, लियारी, महमूदाबाद, अख्तर कॉलोनी, केमारी, जैक्सन, बाल्डिया, ओरंगी टाउन और पापोश नगर शामिल हैं. इसके अलावा शरीफाबाद, नॉर्थ नाजिमाबाद, सुरजानी टाउन, जमान टाउन और लांधी जैसे इलाके भी गोलीबारी की खबर है.
संदिग्धों की तलाश जारी
गोलीबारी की इन घटनाओं में घायल हुए लोगों को कराची के सिविल, जिन्ना और अब्बासी शहीद अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जबकि कुछ लोगों का प्राइवेट अस्पतालों में भी इलाज चल रहा है. गोलीबारी के बाद पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से अब तक 20 से ज्यादा संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से कई आधुनिक हथियार और गोलियां बरामद की गई है. फिलहाल पुलिस अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है जिन्होंने इलाके में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक, फिलहाल कार्रवाई जारी है जो भी लोग इस गोलीबारी में शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
स्वतंत्रता दिवस पर हर साल होती है पाकिस्तान में गोलीबारी
बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोलीबारी की घटना हुई हो. पाकिस्तान में हर साल आजादी के जश्न के बीच ऐसे मामले सामने आते रहे हैं. 2024 में भी ऐसी घटना हुई थी. जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई थी जबकि 95 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2024 में कराची में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 42 लोगों की जान गई थी. जबकि 233 लोग घायल भी हुए थे.
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
