Mothers Day 2025: इस मदर्स डे अपनी मां को दे ये ट्रेंडी साड़ी, देखकर खुश हो जाएगी मम्मी
Mothers Day 2025: जब भी दुनिया के सबसे प्यारे रिश्ते की बात होती है तो हर किसी की जुबान पर एक ही नाम आता है और वो मां का नाम होता है. मां जो हर दुख-सुख में आपके साथ खड़ी रहती है. जो हमेशा चाहती है कि उनके बच्चों पर कभी…

Mothers Day 2025: जब भी दुनिया के सबसे प्यारे रिश्ते की बात होती है तो हर किसी की जुबान पर एक ही नाम आता है और वो मां का नाम होता है. मां जो हर दुख-सुख में आपके साथ खड़ी रहती है. जो हमेशा चाहती है कि उनके बच्चों पर कभी कोई मुसीबत ना आए. जो अपने बच्चे की सारी मुसीबत अपने ऊपर लेने के लिए तैयार रहती है. इस साल मदर्स डे 11 मई को मनाया जाएगा. इस दिन अगर आप भी अपनी मां को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो आप अपनी मां को ये खूबसूरत साड़ियां दे सकते हैं. जिससे की आपकी मां खुश हो जाएंगी. वहीं यह साड़ियां हमेशा ही फैशन ट्रेंड में रहती है.
टसर सिल्क
इन दिनों टसर सिल्क काफी ज्यादा ट्रेंड में है. वहीं यह साड़ी देखने में और पहनने में ही बेहद खूबसूरत लगती है. इन साड़ियों में फ्लोरल प्रिंट्स या हैंडवर्क होता है जो आपको एक रॉयल लुक देता है. ये साड़ी गर्मियों के लिए बेस्ट है.
अजरक साड़ी
अजरक प्रिंट की ये साड़ी बाड़मेर की खासियत है. अजरक प्रिंट को तैयार करने के लिए हमेशा प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल होता है. इन रंगों को तैयार करने में काफी समय लगता है. इन रंगों को बनाने की प्रक्रिया में करीब 20 से 30 दिन का समय लगता है. कुछ समय पहले ही ग्लोबल मंच पर आलिया भट्ट को इस प्रिंट की साड़ी पहने देखा गया था.
रंगकाट साड़ी
इस साड़ी को बिना किसी मशीन के हाथों से ही तैयार किया जाता है. जिस वजह से इसे तैयार होने में पूरा 6 से 8 महीने का समय लगता है. इसपर हुए बारीक काम की वजह से इसकी खूबसूरती देखते बनती है. इस साड़ी को तैयार करने में कई रंगों का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं.
बांधनी साड़ी
शादी-विवाह के मौकों पर बांधनी साड़ी काफी पंसद की जाती है. इसपर जो प्रिंट होता है, वो देखने में कमाल का लगता है. बांधनी साड़ी हमेशा जॉर्जेट के फैब्रिक में तैयार की जाती हैं. ये साड़ी काफी ज्यादा मुलायम होती है.
कांजीवरम साड़ी
कांजीवरम साड़ी का अपना अलग ही अंदाज होता है. ये तमिलनाडु के कांजीवरम (कांचीपुरम) क्षेत्र में बनाई जाती हैं. इसे बनाने में शुद्ध रेशमी कपड़े का इस्तेमाल होता है, जिस वजह से इनका लुक काफी रॉयल रहता है. कांजीवरम साड़ियां काफी महंगी होती हैं, क्योंकि इन पर भारी सोने-चांदी का काम होता है.
सम्बंधित ख़बरें
खाली चम्मच की मदद से होंगे डार्क सर्कल्स दूर, जानें 5 बेजोड़ उपाय...
नई दिल्ली: अगर आप भी डार्क सर्कल्स की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको इन्हें दूर करने के उपाय बताने जा रहे हैं. ये उपाय बेहद कारगर हैं. साथ ही इन्हें करने के लिए आपको पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं है. क्यों…
सुबह 8 बजे से पहले कर लें ये काम
अपने दिन की बेहतर शुरुआत के लिए सुबह के कुछ घंटों को बेहतर तरीके से प्लान करना जरूरी होता है. आप अपनी सुबह की शुरुआत कैसे करते हैं इस पर आपका आने वाला पूरा दिन निर्भर करता है. इसलिए सुबह के कुछ घंटों को बेहद सावधानी और…
मन में उठते गलत विचार भी हैं बीमारी का कारण, मुकाबला करने के लिए बैलेंस बनाना जरूरी
नई दिल्ली। भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद का सिद्धांत है- स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणम, आतुरस्य विकार प्रशमन च। मतलब स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना और बीमार व्यक्ति के रोग का उपचार करना ही आयुर्वेद है।…
आपको भी तो नहीं ‘फेक स्लीप’ की आदत! अगर हां तो इन बातों को गांठ बांध लें
नई दिल्ली। काम का तनाव, दिन भर की थकान और कई तरह के दबाव के बीच बेशक नींद एक तोहफा है, जो हमें स्वस्थ रखती है। भरपूर नींद हमारे लिए जितना फायदेमंद है, नकली नींद या फेक स्लीप उतनी ही खतरनाक। अब देखना है कि आपको इसकी आदत…
