IND vs PAK: हाथ नहीं मिलाया तो पाकिस्तान तिलमिलाया, मैच रेफरी से टीम इंडिया की कर दी शिकायत
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच बीते रविवार खेला गया मुकाबला हाई वोल्टेज ड्रामा वाला रहा. पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार इनका आमना-सामना हुआ. इस मैच में टीम इंडिया ने बाजी मार ली. उन्होंने पाक टीम को…

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच बीते रविवार खेला गया मुकाबला हाई वोल्टेज ड्रामा वाला रहा. पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार इनका आमना-सामना हुआ. इस मैच में टीम इंडिया ने बाजी मार ली.
उन्होंने पाक टीम को सात विकेटों से अंतर से धो डाला. मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. पाकिस्तान को ये नागावार गुजरा. उन्होंने मैच रेफरी से टीम इंडिया की शिकायत कर दी.
पाकिस्तान ने भारत की कर दी शिकायत
टी20 एशिया कप 2025 के तहत बीते दिन ग्रुप स्टेज का छठा मुकाबला खेला गया. इस मैच में ग्रुप-ए की दो टीमें भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के विरुद्ध खेलने उतरी. इस मैच के दौरान 'हैंडशेक कंट्रोवर्सी' हुई. इस विवाद में नया मोड़ आ गया है.
पाकिस्तान टीम के मैनेजर ने भारत के इस व्यवहार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है. उन्होंने मैच रेफरी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है. जिन्होंने टॉस के समय दोनों कप्तानों को हाथ न मिलाने का अनुरोध किया था. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारतीय खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने को खेल भावना के खिलाफ बताया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक मीडिया एजेंसी के हवाले इसकी जानकारी दी.
जानें क्या है पूरा 'हैंडशेक विवाद'
'हैंडशेक विवाद' की शुरुआत टॉस के समय हुई थी. भारतीय कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया. जबकि परंपरा के अनुसार दोनों टीमों के कैप्टन एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं. ये सिलसिला यहीं नहीं रुका. मैच समाप्त होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ियों के हाथ मिलाने की बारी आई, तब टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में चले गए.
उन्होंने ड्रेसिंग रूम का दरवाजा भी बंद कर लिया. वहीं पाकिस्तान टीम के सभी प्लेयर्स व सपोर्ट स्टाफ मैदान पर हाथ मिलाने पहुंचे हुए थे. सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं. लोग दो पक्षों में बंट गए हैं. एक पक्ष का कहना है कि भारतीय टीम को ऐसा नहीं करना चाहिए था. वहीं दूसरे पक्ष ने इस व्यवहार को सही ठहराया.
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
