द इंडियन व्यू

IND vs PAK: 'मैं अपने दुश्मनों से हाथ मिलाता', शोएब अख्तर ने भारत के खिलाफ दिया बड़ा बयान

IND vs PAK: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के साथ टक्कर में भारत जीत दर्ज करने में सफल रहा. टॉस जीतकर पहले खेलने आई पाकिस्तानी टीम ने 127 रन बनाए. टीम इंडिया ने 15.5 ओवर में ही 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. मुकाबले के…

Ragwendra P Singh
September 15, 2025
2 min read
IND vs PAK: 'मैं अपने दुश्मनों से हाथ मिलाता', शोएब अख्तर ने भारत के खिलाफ दिया बड़ा बयान

IND vs PAK: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के साथ टक्कर में भारत जीत दर्ज करने में सफल रहा. टॉस जीतकर पहले खेलने आई पाकिस्तानी टीम ने 127 रन बनाए. टीम इंडिया ने 15.5 ओवर में ही 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. मुकाबले के दौरान काफी विवाद हुए. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया.

मुकाबले के बाद भी ये सिलसिला जारी रहा. पाकिस्तान के पूर्व फास्ट बॉलर शोएब अख्तर इससे काफी नाराज हो गए. उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान भारत के खिलाफ बड़ा बयान दिया.

भारत के खिलाफ बोले शोएब अख्तर
भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के तहत खेले गए मुकाबले में 'हैंडशेक विवाद' हुआ. टीम इंडिया के कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान के साथ हाथ नहीं मिलाया. उन्होंने टॉस के समय सिक्का उछालते ही अपने दोनों हाथ मोड़ लिए. वहीं मैच के बाद भी टीम को जीत दिलाने के बाद वह सीधे ड्रेसिंग रूम की तरफ चले गए.

साथ ही परंपरा अनुसार भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. सलमान आगा इससे खफा होकर पोस्ट मैच शो के अलावा प्रेस कांफ्रेंस में नहीं आए. पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब अख्तर ने इसे सही ठहराया. उन्होंने एक पाकिस्तानी शो में कहा कि सूर्यकुमार यादव को हाथ मिलना चाहिए था. साथ ही उनका कहना था कि वो अपने दुश्मनों से हाथ मिलाते.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।