द इंडियन व्यू

IND vs PAK: एक और बार होगा भारत-पाकिस्तान मैच? एशिया कप में इस दिन हो सकती है टक्कर

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के तहत खेला गया मुकाबला शानदार रहा. ग्रुप स्टेज में इनकी टक्कर हुई थी. दुबई में खेले गए मुकाबले को टीम इंडिया ने 7 विकेटों से अपने नाम कर लिया. जीत के साथ इंडियन टीम ने…

Ragwendra P Singh
September 15, 2025
2 min read
IND vs PAK: एक और बार होगा भारत-पाकिस्तान मैच? एशिया कप में इस दिन हो सकती है टक्कर

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के तहत खेला गया मुकाबला शानदार रहा. ग्रुप स्टेज में इनकी टक्कर हुई थी. दुबई में खेले गए मुकाबले को टीम इंडिया ने 7 विकेटों से अपने नाम कर लिया. जीत के साथ इंडियन टीम ने सुपर-4 राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली. ये दोनों चिर प्रतिद्वंदी टीमें एक बार फिर आमने-सामने आ सकती है. फैंस को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान ब्लॉकबस्टर मैच देखने को मिल सकता है.

भारत ने पाकिस्तान को दी शिकस्त

ग्रुप-ए की दो सबसे बड़ी टीमों की बीते 14 सितंबर को भिड़ंत देखने को मिली. भारत के खिलाफ पाकिस्तान टॉस जीतने में कामयाब रही. उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले खेलने आई इस टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 127 रनों का स्कोर खड़ा किया. साहिबजादा फरहान ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. वहीं शाहीन अफरीदी ने आखिर में 16 गेंदों पर 33 रन ठोके.

भारत की गेंदबाजी पर नजर डालें तो कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया ने 4.1 ओवर रहते ही 3 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदें खेलकर 47 रनों की धमाकेदार पारी खेली. सूर्या ने छक्का लगाकर अपनी टीम को एक शानदार जीत दिला दी. कुलदीप प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए.

एक और बार दोनों टीमों की टक्कर!
पाकिस्तान के खिलाफ जीत की बदौलत टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 के अगले राउंड यानि सुपर-4 के लिए लगभग क्वालीफाई कर लिया है. केवल अधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. पाकिस्तान टीम को इस हार से करारा झटका लगा है. अगले राउंड में पहुंचने के लिए उन्हें यूएई के खिलाफ 17 सितंबर को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

पाकिस्तान अगर सुपर-4 में पहुंचती है, तो उनका एक बार फिर भारत से सामना हो सकता है. अगर ये दोनों टीमें ग्रुप स्टेज पहले और दूसरे नंबर पर खत्म करती हैं, तो 21 सितंबर को इनके बीच मुकाबला खेला जाएगा. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इस मैच की मेजबानी करेगा.

प्वॉइंट्स टेबल का ऐसा है हाल
अंक तालिका पर नजर डालें तो सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम दो मैचों में दो जीत के साथ 4 अंक लेकर प्वॉइंट्स टेबल में ग्रुप-ए के शीर्ष पर मौजूद है. वहीं पाकिस्तान उनके बाद दूसरे नंबर पर है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।