IND vs PAK: इस वजह से सूर्यकुमार यादव ने नहीं मिलाया पाकिस्तानी कप्तान से हाथ, खुद किया खुलासा
IND vs PAK: एशिया कप 2025 के तहत बीते 14 सितंबर को एक ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेला गया. दुबई में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थी. इस मैच में टीम इंडिया विजयी रही. उन्होंने अपने चिर प्रतिद्वंदी टीम को पूरे दबदबे के साथ 7…

IND vs PAK: एशिया कप 2025 के तहत बीते 14 सितंबर को एक ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेला गया. दुबई में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थी. इस मैच में टीम इंडिया विजयी रही. उन्होंने अपने चिर प्रतिद्वंदी टीम को पूरे दबदबे के साथ 7 विकेटों से धूल चटा दी. मुकाबले के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का पाकिस्तानी कप्तान से हाथ न मिलाना काफी चर्चाओं में आया. मैच के बाद सूर्या ने बताया उन्होंने ऐसा क्यों किया.
सूर्या ने इसलिए नहीं मिलाया हाथ
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया यूएई में झंडे गाड़ रही है. पहले मैच में यूएई को पटकने के बाद इस टीम ने पाकिस्तान को भी पराजित किया. एक बार फिर भारतीय टीम की बादशाहत देखने को मिली. जहां वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अव्वल साबित हुए. इस मैच को लेकर देश में काफी बवाल मचा हुआ था. पहलगाम हमले को लेकर कई लोगों का कहना था कि भारत को पाकिस्तान का बॉयकॉट करना चाहिए.
हालांकि ये मुकाबला हुआ और इंडिया विजेता साबित हुई. मैच से पहले टॉस के दौरान सूर्या ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिला. ये सिलसिला मैच समाप्त होने के बाद भी जारी रहा. परंपरा अनुसार दोनों टीमों के खिलाड़ी मुकाबले के बाद हाथ मिलाते हैं. मगर टीम के लिए विजयी रन बनाने के बाद सूर्यकुमार सीधे ड्रेसिंग रूम की तरफ चल दिए.
टीम के बाकी खिलाड़ियों ने भी उनका अनुसरण किया. प्रेस कांफ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने इसपर बात करते हुए कहा कि वह पहलगाम के परिवारों और इंडियन आर्मी के साथ खड़े हैं. उनका कहना था कि कुछ बातें खेल भावना से ऊपर होती हैं.
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
