Health Tips: गर्मियों में करेला के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बढ़ सकती हैं परेशानियां
Health Tips: गर्मी के मौसम में करेला खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन-सी, फास्फोरस, पोटैशियम, आयरन, मैंगनीज जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. शुगर के मरीजों के लिए करेला…

Health Tips: गर्मी के मौसम में करेला खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन-सी, फास्फोरस, पोटैशियम, आयरन, मैंगनीज जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. शुगर के मरीजों के लिए करेला किसी औषधि से कम नहीं है. करेला खाने के और भी कई फायदे हैं जैसे कि यह वजन घटाने में मदद करता है, करेले का ड्रिंक पीने से त्वचा में चमक आती है और वह जवां दिखती है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि करेले को किन चीजों के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए. आइए इस लेख में जानते हैं कि करेला को किसके साथ नहीं खाना चाहिए...
करेले के साथ इन चीजों को भूलकर भी न खाएं-
दूध और करेला
दूध में कैल्शियम और कई विटामिन पाए जाते हैं, लेकिन करेले के साथ दूध का सेवन नुकसानदायक हो सकता है. करेला खाने के बाद दूध पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज और अपच हो सकती है. इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है.
करेले और दही
गर्मियों के मौसम में दही खाना बेहद फायदेमंद होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं इसे खाने से आपकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है. दही के साथ करेला खाने से त्वचा पर खुजली और दाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
मूली और करेला
मूली के साथ करेला खाना नुकसानदायक हो सकता है. दोनों की तासीर अलग-अलग होने के कारण पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे एसिडिटी और गले में कफ भी हो सकता है. अगर आपको पहले से सर्दी-जुकाम या दस्त है तो करेले के बाद मूली न खाएं
सम्बंधित ख़बरें
प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शिक्षाविद आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की आज 166वीं जयंती
नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : भारत की पहली दवा कंपनी बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स के संस्थापक, प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शिक्षाविद आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की 166वीं जयंती आज मनाई जा रही है। उनका जन्म 2 अगस्त…
आसमान का सीना चीरने वाले राइट बंधु
मानव जाति ने सदियों से पक्षियों की तरह खुले आसमान में उड़ने का सपना देखा था। इस असंभव से प्रतीत होने वाले सपने को दो भाइयों की जिद और वैज्ञानिक सोच ने सच कर दिखाया। 22 मई 1906 उड्डयन विज्ञान (Aviation Science) के इतिहास…
पिज्जा के बदले 10,000 बिटकॉइन: एक ऐसा ऐतिहासिक लेन-देन जिसने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में ला दी क्रांति
आज जब भी हम डिजिटल मुद्राओं (क्रिप्टोकरेंसी) की बात करते हैं, तो अरबों डॉलर के बाजार का चित्र सामने आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे महंगी और प्रसिद्ध आभासी मुद्रा 'बिटकॉइन' (Bitcoin) का पहला वास्तविक…
भारत रत्न डी के कर्वे की जयंती पर उनसे जुड़ी खास बातें
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का नेतृत्व कर रहे नेताओं के सामने यह बात पूरी तरह साफ थी कि स्वाधीनता का असली मकसद तभी पूरा होगा जब समाज हर लिहाज से जागरूक होगा। जागरूकता के इस एजंडे में पहले दिन से सबसे बड़ा मुद्दा रहा महिलाओं…
