द इंडियन व्यू

Google ने चीनी साइबर गैंग पर किया मुकदमा, Gemini AI से बना रहे थे नकली वेबसाइट

नई दिल्ली ( पल्लवी श्रीवास्तव) : 12 जून 2026 को गूगल ने न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में "Outsider Enterprise" नाम के एक चाइनीज़ साइबर गिरोह के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर किया है। यह पहला मौका है जब गूगल ने किसी ऐसे ग्रुप पर…

Ragwendra P Singh
June 13, 2026
2 min read
Google ने चीनी साइबर गैंग पर किया मुकदमा, Gemini AI से बना रहे थे नकली वेबसाइट

नई दिल्ली ( पल्लवी श्रीवास्तव) : 12 जून 2026 को गूगल ने न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में "Outsider Enterprise" नाम के एक चाइनीज़ साइबर गिरोह के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर किया है। यह पहला मौका है जब गूगल ने किसी ऐसे ग्रुप पर कानूनी कार्रवाई की है जिसने गूगल के ही एआई टूल Gemini का गलत इस्तेमाल करके लोगों को ठगा है।

गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के इस साइबर गिरोह ने जो तरीका अपनाया, वो काफी शातिर था. ये लोग टेलीग्राम के जरिए "phishing kits" यानी नकली वेबसाइट बनाने के रेडीमेड टूल दूसरे अपराधियों को बेचते थे। इस काम के लिए उन्होंने Gemini AI से HTML कोड लिखवाया और उसे अपने फिशिंग प्लेटफॉर्म में डालकर गूगल, यूट्यूब, अमेरिका की पोस्टल सर्विस USPS और E-ZPass जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स की हू-ब-हू नकली वेबसाइट तैयार कर लीं।

जेमिनी का इस्तेमाल करके नकली वेबसाइट्स

इनकी सबसे बड़ी ताकत यही थी कि ये लोग जेमिनी की मदद से बिना किसी टेक्निकल इंफोर्मेशन के भी मिनटों में एक प्रोफेशनल दिखने वाली नकली वेबसाइट बना लेते थे, जिसे देखने के बाद आम लोगों को पता ही नहीं चल पा रहा था कि वो वेबसाइट असली है या नकली. गूगल ने इसे "phishing-for-dummies" यानी शुरुआती लोगों के लिए ठगी का हथियार कहा है। इस सॉफ्टवेयर की सब्सक्रिप्शन फीस मात्र 88 डॉलर प्रति हफ्ता यानी करीब 7,300 रुपये थी, जिसमें 290 से ज्यादा रेडीमेड टेम्पलेट्स मिलते थे।

गूगल की शिकायत में जो आंकड़े सामने आए हैं, वो काफी हैरान करने वाले हैं। नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच में ही यानी करीब पांच महीनों में गूगल ने इस गिरोह से जुड़े 15.9 लाख से ज्यादा फर्ज़ी URLs पकड़े। मई 2026 में सिर्फ दो हफ्तों के भीतर एंड्रॉयड यूज़र्स ने 55,000 स्पैम टेक्स्ट मैसेज रिपोर्ट किए यानी हर मिनट में दो से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई हैं। इसी दो हफ्ते के दौरान चीन के इस साइबर क्रिमिनल ग्रुप ने 25 लाख मैसेज भेजे जिनमें नकली वेबसाइट्स के लिंक थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भारतीय ऑटो सेक्टर में नया धमाका: वॉल्वो कल लॉन्च करेगी अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV 'EX90', मिलेगी 608 किमी की रेंज

अभिषेक सिंह नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का बाजार तेजी से बदल रहा है और लग्जरी कार निर्माता कंपनियां इसमें लगातार नए दांव चल रही हैं। इसी कड़ी में, सुरक्षा और मजबूती के लिए दुनियाभर में मशहूर स्वीडिश वाहन…

'मेक इन इंडिया' को रक्षा क्षेत्र में बड़ा बूस्ट: रक्षा मंत्रालय ने निजी रक्षा उद्योगों के लिए सरकारी फायरिंग रेंज के उपयोग को दी आधिकारिक मंजूरी

सरिता त्रिपाठी | द इंडियन व्यू नई दिल्ली: भारत को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने और निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने एक ऐतिहासिक और…

स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट के इंजन में तकनीकी खराबी, नासा के आगामी चंद्र मिशन की योजनाओं पर पड़ सकता है भारी असर

अभिषेक सिंह टेक्सस से अंतरिक्ष में भेजे गए स्पेसएक्स के चौदहवें मानव रहित परीक्षण उड़ान के दौरान रॉकेट के प्रोपल्शन सिस्टम में अचानक आई विफलता ने नासा के बहुप्रतीक्षित आर्टेमिस चंद्र मिशन की समयसीमा को लेकर गंभीर…

एयरटेल के फैमिली पोस्टपेड प्लान में अब आईक्लाउड+, ऐपल टीवी और ऐपल आर्केड

लखनऊ: भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक भारती एयरटेल ने घोषणा की है कि वह अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान को ऐपल के आईक्लाउड+ के साथ और बेहतर बना रही है। आईक्लाउड+ में अब ऐपल टीवी…