एयरटेल के फैमिली पोस्टपेड प्लान में अब आईक्लाउड+, ऐपल टीवी और ऐपल आर्केड
लखनऊ: भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक भारती एयरटेल ने घोषणा की है कि वह अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान को ऐपल के आईक्लाउड+ के साथ और बेहतर बना रही है। आईक्लाउड+ में अब ऐपल टीवी…

लखनऊ: भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक भारती एयरटेल ने घोषणा की है कि वह अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान को ऐपल के आईक्लाउड+ के साथ और बेहतर बना रही है। आईक्लाउड+ में अब ऐपल टीवी और ऐपल आर्केड भी शामिल हैं। इससे ग्राहकों को अधिक वैल्यू और साथ में अपना प्लान अपग्रेड करने की एक और वजह मिलेगी।

एयरटेल के नए पोस्टपेड ऑफर में ऐपल की नई विस्तारित आईक्लाउड+ सेवाएं शामिल हैं। इनमें निजी कंटेंट को सुरक्षित तरीके से स्टोर और शेयर करने की सुविधा के साथ ऐपल टीवी के अवॉर्ड-विनिंग ओरिजिनल कार्यक्रमों और ऐपल आर्केड पर सैकड़ों मनोरंजक गेम्स का आनंद लेने की सुविधा मिलती है। यह नया ऑफर ₹999 और उससे अधिक के फैमिली प्लान लेने वाले एयरटेल ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
भारती एयरटेल के डायरेक्टर, मार्केट ऑप्स, अमित त्रिपाठी ने कहा, "एयरटेल में हम लगातार ऐसे तरीकों पर काम करते हैं, जिनसे हमारे ग्राहकों की जिंदगी आसान बने और हमारे ऑफर के माध्यम से उन्हें अलग और अधिक वैल्यू मिले। हमारे फैमिली पोस्टपेड प्लान इसी सोच के आधार पर तैयार किए गए हैं। इनमें कनेक्टिविटी, एंटरटेनमेंट और ऐसे डिजिटल अनुभवों को एक ही प्लान में शामिल किया गया है, जो पूरे परिवार के लिए महत्वपूर्ण हैं।
अपने फैमिली पोस्टपेड प्लान में ऐपल के आईक्लाउड+, ऐपल टीवी और ऐपल आर्केड को जोड़कर ऐसे ग्राहकों को और अधिक वैल्यू मिलेगी और एयरटेल के साथ उनका अनुभव और बेहतर होगा।"
आईक्लाउड+ के जरिए एयरटेल के लाखों पोस्टपेड ग्राहक अपनी फोटो, फाइलें, पासवर्ड, कॉन्टैक्ट्स और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को अपने सभी ऐपल डिवाइसेज पर स्टोर, सिंक और एक्सेस कर सकेंगे। उनका डेटा सुरक्षित रूप से बैकअप भी किया जाएगा। इससे नया डिवाइस सेट करना आसान होगा और उनकी डिजिटल लाइफ कनेक्टेड और सुलभ बनी रहेगी।
ऐपल टीवी ग्राहकों को ऐपल की प्रीमियम ओरिजिनल सीरीज और फिल्में उपलब्ध कराता है, जबकि ऐपल आर्केड पर बिना विज्ञापनों और इन-ऐप खरीदारी के गेम्स के कैटलॉग का अनलिमिटेड एक्सेस मिलता है।
₹999 का फैमिली पोस्टपेड प्लान तीन सदस्यों वाले परिवार के लिए है। इसमें फास्टलेन तकनीक के साथ असीमित डेटा, स्पैम से सुरक्षा और मनोरंजन सब्सक्रिप्शन का एक्सेस शामिल है। ऐपल के आईक्लाउड+, ऐपल टीवी और ऐपल आर्केड को जोड़ने के बाद यह प्लान परिवारों के लिए और अधिक वैल्यू प्रदान करता है। इसमें कनेक्टिविटी, एंटरटेनमेंट, गेमिंग और क्लाउड स्टोरेज को एक ही पोस्टपेड प्लान में शामिल किया गया है। इससे ग्राहकों को अपने पोस्टपेड प्लान को अपग्रेड करने और उससे अधिक वैल्यू प्राप्त करने की एक और वजह मिलती है।
ग्राहक एयरटेल ऐप के जरिए या किसी भी एयरटेल स्टोर पर जाकर इन प्लान्स को आसानी से अपग्रेड कर सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय ऑटो सेक्टर में नया धमाका: वॉल्वो कल लॉन्च करेगी अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV 'EX90', मिलेगी 608 किमी की रेंज
अभिषेक सिंह नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का बाजार तेजी से बदल रहा है और लग्जरी कार निर्माता कंपनियां इसमें लगातार नए दांव चल रही हैं। इसी कड़ी में, सुरक्षा और मजबूती के लिए दुनियाभर में मशहूर स्वीडिश वाहन…
'मेक इन इंडिया' को रक्षा क्षेत्र में बड़ा बूस्ट: रक्षा मंत्रालय ने निजी रक्षा उद्योगों के लिए सरकारी फायरिंग रेंज के उपयोग को दी आधिकारिक मंजूरी
सरिता त्रिपाठी | द इंडियन व्यू नई दिल्ली: भारत को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने और निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने एक ऐतिहासिक और…
स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट के इंजन में तकनीकी खराबी, नासा के आगामी चंद्र मिशन की योजनाओं पर पड़ सकता है भारी असर
अभिषेक सिंह टेक्सस से अंतरिक्ष में भेजे गए स्पेसएक्स के चौदहवें मानव रहित परीक्षण उड़ान के दौरान रॉकेट के प्रोपल्शन सिस्टम में अचानक आई विफलता ने नासा के बहुप्रतीक्षित आर्टेमिस चंद्र मिशन की समयसीमा को लेकर गंभीर…
डिजिटल भुगतान प्रणाली में नया बदलाव: दो हज़ार रुपये से अधिक के यूपीआई लेन-देन पर व्यापारियों से वसूला जाएगा शून्य दशमलव चार प्रतिशत शुल्क
सरिता त्रिपाठीनई दिल्ली भारत में डिजिटल लेन-देन और वित्तीय समावेशन की दिशा में एक अभूतपूर्व क्रांति लाने वाले 'यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस' (यूपीआई) प्रणाली को लेकर सरकार और नियामक संस्थाओं ने एक बड़ा नीतिगत निर्णय लिया…
