अंकुर कपूर ने 35+ में जीते दोहरे खिताब, 65+ में दीपक व अजय युगल चैंपियन
अंकुर कपूर ने तृतीय एसबी लाल एडवोकेट मेमोरियल वेटरन टेनिस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाते हुए 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के एकल व युगल दोनों वर्गो में खिताब अपने नाम किए। वहीं 65 वर्ष से अधिक युगल फाइनल में दीपक पाठक व अजय उपाध्याय की जोड़ी विजेता बनी।

लखनऊ। अंकुर कपूर ने तृतीय एसबी लाल एडवोकेट मेमोरियल वेटरन टेनिस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाते हुए 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के एकल व युगल दोनों वर्गो में खिताब अपने नाम किए। वहीं 65 वर्ष से अधिक युगल फाइनल में दीपक पाठक व अजय उपाध्याय की जोड़ी विजेता बनी।
तृतीय एसबी लाल एडवोकेट मेमोरियल वेटरन टेनिस टूर्नामेंट
एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डा.अपूर्व श्रीवास्तव (अध्यक्ष लामार्टिनियर एल्युमिनी, प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष, सरदार पटेल मेडिकल एवं डेंटल इंस्टीट्यूट) सहित विशिष्ट अतिथि मृदुल लाल ने पुरस्कार वितरित किए।
मृदुल लाल के पिता एसबी लाल की स्मृति में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस दौरान सह प्रायोजक सुनील भटनागर ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इससे पूर्व एसडीएस से पवन सागर ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर रतन शर्मा (निदेशक कोचिंग, एसडीएस), अभिषेक विक्रम सिंह, अमृतन्जय कुमार, हिंद गौरव कुशवाहा व आकाश तिवारी सहित अन्य भी मौजूद रहे।
टूर्नामेंट में लामार्टिनियर कॉलेज के प्रधानाचार्य गैरी डोमिनिक एवरेट की मौजूदगी भी आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक और 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कोर्ट पर उतरकर अपने खेल के प्रति जुनून और फिटनेस का परिचय दिया।
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में 35 वर्ष से अधिक एकल वर्ग के फाइनल में अंकुर कपूर ने अश्विनी को 7-3 से हराकर खिताब जीता। इसी आयु वर्ग के युगल फाइनल में अंकुर कपूर और आदित्य की जोड़ी ने अश्विनी व कार्तिक की जोड़ी को 8-6 से पराजित किया।
65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के एकल फाइनल में मनोज खंडेलवाल ने एस खंडेलवार को 6-1 से हराया। इसी आयु वर्ग के युगल फाइनल में दीपक पाठक व अजय उपाध्याय ने एस खंडेलवाल व सुधीर मल्होत्रा को 6-2 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।
45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के एकल फाइनल में सत्या पाठक ने कार्तिक को 7-3 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती। वहीं 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के एकल फाइनल में आशीष सिन्हा ने नागेंद्र को 7-2 से पराजित किया। 55 वर्ष से अधिक युगल फाइनल में डा. विश्वास व डा. भरत दुबे ने लक्ष्मण व मनोज को 7-2 से पराजित किया।
मिश्रित युगल फाइनल में अश्विनी व मोनिका की जोड़ी ने आदित्य व स्मिता को 7-3 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। 90 वर्ष से अधिक युगल वर्ग में आदित्य कपूर व डा.प्रसून की जोड़ी चैंपियन बनी जिन्होंने फाइनल में एके श्रीवास्तव व नागेंद्र की जोड़ी को 7-3 से हराया।
वहीं 120 से अधिक आयु वर्ग के युगल फाइनल में भरत दुबे व मनोज खंडेलवाल की जोड़ी ने लक्ष्मण व मनोज को 7-3 से हराया।
वहीं 45 वर्ष से अधिक के युगल वर्ग में सेमीफाइनल में निशांत व गोलू की जोड़ी ने सत्या व राजीव अग्रवाल को 6-2 से और डा.विश्वास व राज कुमार की जोड़ी ने नागेंद्र व आशीष को 6-3 से हराते हुए खिताबी हाड़ में स्थान सुरक्षित किया।
सम्बंधित ख़बरें
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए तेलंगाना तैयार, पीएम मोदी को सीएम रेड्डी ने दिया न्योता
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आठवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इन खेलों का आयोजन 11 से 22 दिसंबर तक तेलंगाना में किया जाएगा।
पीएसपीबी और सीएजी की शानदार जीत, प्रतिद्वंद्वियों को किया हैरान
मैदान पर आक्रामक तेवर, गोल के लिए जबरदस्त संघर्ष और प्रतिद्वंद्वी टीम की रक्षापंक्ति को भेदने की लगातार कोशिशें।
क्रिकेट के अगले बड़े आयोजनों का शेड्यूल तय, भारत को मिली दोहरी मेजबानी
आईसीसी ने रविवार को 2035 तक होने वाले मुख्य पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की ‘विंडो’ को मंजूरी दे दी जिसके अंर्तगत भारत नौ से 28 अक्टूबर 2029 तक चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा जबकि 2031 में नौ अक्टूबर से 23 नवंबर तक होने वाले वनडे विश्व कप की संयुक्त मेजबानी करेगा।
अनूप जैन बने यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के नए अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा (एजीएम) में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कानपुर के अनूप जैन को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया।
