बैंटन का शतक, एटकिंसन का कहर; इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 135 रन से रौंदा
टॉम बैंटन (121 रन) के शानदार शतक और गस एटकिंसन की घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड ने रविवार को दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 135 रन से हराया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।

टॉम बैंटन (121 रन) के शानदार शतक और गस एटकिंसन की घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड ने रविवार को दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 135 रन से हराया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।
इंग्लैंड ने पर्थ में खेले गए पहले वनडे में सात विकेट से हारने और महज 132 रन पर सिमटने के दो दिन बाद एडिलेड ओवल की बल्लेबाजी के अनुकूल पिच पर शानदार वापसी की।
टॉम बैंटन ने 121 रन बनाकर दूसरा वनडे शतक लगाया। जो रूट ने 62, जॉर्डन कॉक्स ने 67 और विल जैक्स ने 54 रन बनाकर इंग्लैंड को 355 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया 220 रन पर ढेर हो गई। मेजबान टीम ने शुरुआती चार ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए थे। एटकिंसन ने शुरुआती चार में से तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया।
मैट रेनशॉ (63) और कैमरन ग्रीन (64) ने पांचवें विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें जगाईं। हालांकि लियाम डॉसन ने दोनों बल्लेबाजों को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।
सैम करन ने भी दो विकेट हासिल किए जबकि जोफ्रा आर्चर ने 26 रन की आखिरी विकेट की साझेदारी तोड़ते हुए स्पेंसर जॉनसन को बोल्ड किया। सीरीज का निर्णायक मुकाबला बुधवार को होबार्ट में खेला जाएगा।
दोनों टीमें दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से इस सीरीज को अहम मान रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए तेलंगाना तैयार, पीएम मोदी को सीएम रेड्डी ने दिया न्योता
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आठवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इन खेलों का आयोजन 11 से 22 दिसंबर तक तेलंगाना में किया जाएगा।
पीएसपीबी और सीएजी की शानदार जीत, प्रतिद्वंद्वियों को किया हैरान
मैदान पर आक्रामक तेवर, गोल के लिए जबरदस्त संघर्ष और प्रतिद्वंद्वी टीम की रक्षापंक्ति को भेदने की लगातार कोशिशें।
क्रिकेट के अगले बड़े आयोजनों का शेड्यूल तय, भारत को मिली दोहरी मेजबानी
आईसीसी ने रविवार को 2035 तक होने वाले मुख्य पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की ‘विंडो’ को मंजूरी दे दी जिसके अंर्तगत भारत नौ से 28 अक्टूबर 2029 तक चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा जबकि 2031 में नौ अक्टूबर से 23 नवंबर तक होने वाले वनडे विश्व कप की संयुक्त मेजबानी करेगा।
अंकुर कपूर ने 35+ में जीते दोहरे खिताब, 65+ में दीपक व अजय युगल चैंपियन
अंकुर कपूर ने तृतीय एसबी लाल एडवोकेट मेमोरियल वेटरन टेनिस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाते हुए 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के एकल व युगल दोनों वर्गो में खिताब अपने नाम किए। वहीं 65 वर्ष से अधिक युगल फाइनल में दीपक पाठक व अजय उपाध्याय की जोड़ी विजेता बनी।
