जसविंदर व अमित ने फायरबाल्स मास्टर्स को दिलाई जीत
मैन ऑफ मैच जसविंदर सिंह (61) व अमित शर्मा (51) के शानदार अर्धशतकों की सहायता से फायरबाल्स मास्टर्स ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पहले मैच में स्मैश क्रिकेट क्लब को 73 रन से शिकस्त दी।

लखनऊ। मैन ऑफ मैच जसविंदर सिंह (61) व अमित शर्मा (51) के शानदार अर्धशतकों की सहायता से फायरबाल्स मास्टर्स ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पहले मैच में स्मैश क्रिकेट क्लब को 73 रन से शिकस्त दी।
पांचवीं अधीर दुबे मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
रणभूमि क्रिकेट स्टेडियम पर आयोजित टूर्नामेंट में फायरबाल्स मास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 227 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। अमित शर्मा ने 40 गेंदों पर 8 चौके से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
जसविंदर सिंह ने मात्र 20 गेंदों पर 4 चौके व 6 छक्के से 61 रन बनाते हुए आतिशी अर्धशतक पूरा किया। विनोद सिंह ने नाबाद 31 रन जोड़े। स्मैश क्रिकेट क्लब से मनोज पाण्डेय को दो विकेट की सफलता मिली।
जवाब में स्मैश क्रिकेट क्लब 19.3 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 154 रन ही बना सका। भूपिंदर संधू ने 30 गेंदों पर 4 चौके व 4 छक्के से 52 रन व गोल्डी सिंह ने 34 रन जोड़े लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। फायरबाल्स मास्टर्स से डा.अरुण को तीन जबकि अनिल सिंह व नय्यर जमाल को दो-दो विकेट की सफलता मिली।
सम्बंधित ख़बरें
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए तेलंगाना तैयार, पीएम मोदी को सीएम रेड्डी ने दिया न्योता
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आठवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इन खेलों का आयोजन 11 से 22 दिसंबर तक तेलंगाना में किया जाएगा।
पीएसपीबी और सीएजी की शानदार जीत, प्रतिद्वंद्वियों को किया हैरान
मैदान पर आक्रामक तेवर, गोल के लिए जबरदस्त संघर्ष और प्रतिद्वंद्वी टीम की रक्षापंक्ति को भेदने की लगातार कोशिशें।
क्रिकेट के अगले बड़े आयोजनों का शेड्यूल तय, भारत को मिली दोहरी मेजबानी
आईसीसी ने रविवार को 2035 तक होने वाले मुख्य पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की ‘विंडो’ को मंजूरी दे दी जिसके अंर्तगत भारत नौ से 28 अक्टूबर 2029 तक चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा जबकि 2031 में नौ अक्टूबर से 23 नवंबर तक होने वाले वनडे विश्व कप की संयुक्त मेजबानी करेगा।
अंकुर कपूर ने 35+ में जीते दोहरे खिताब, 65+ में दीपक व अजय युगल चैंपियन
अंकुर कपूर ने तृतीय एसबी लाल एडवोकेट मेमोरियल वेटरन टेनिस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाते हुए 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के एकल व युगल दोनों वर्गो में खिताब अपने नाम किए। वहीं 65 वर्ष से अधिक युगल फाइनल में दीपक पाठक व अजय उपाध्याय की जोड़ी विजेता बनी।
