द इंडियन व्यू

हॉलीवुड अभिनेता माइकल मैडसेन का 67 वर्ष की आयु में निधन

लॉस एंजिल्स : हॉलीवुड अभिनेता माइकल मैडसेन का 67 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार सुबह निधन हो गया। उन्हें मालिबू स्थित उनके घर में बेहोश पाया गया। उन्होंने फिल्म निर्देशक क्वेंटिन टारनटिनो की कई फिल्मों में…

Ragwendra P Singh
July 4, 2025
2 min read
हॉलीवुड अभिनेता माइकल मैडसेन का 67 वर्ष की आयु में निधन

लॉस एंजिल्स : हॉलीवुड अभिनेता माइकल मैडसेन का 67 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार सुबह निधन हो गया। उन्हें मालिबू स्थित उनके घर में बेहोश पाया गया। उन्होंने फिल्म निर्देशक क्वेंटिन टारनटिनो की कई फिल्मों में यादगार अभिनय किया है। उनकी प्रवक्ता लिज रोड्रिगेज ने यह जानकारी दी।

सीएनएन की खबर के अनुसार, इस संबंध में बोहेमिया एंटरटेनमेंट के सुसान फेरिस और रॉन स्मिथ और प्रवक्ता लिज रोड्रिगेज ने संयुक्त बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि माइकल मैडसेन हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेताओं में से एक थे। उन्हें बहुत से लोग याद करेंगे। लॉस एंजिल्स शेरिफ डिपार्टमेंट लॉस्ट हिल्स स्टेशन के वॉच कमांडर सार्जेंट क्रिस्टोफर जौरेगुई ने कहा कि सुबह अधिकारी मालिबू में मैडसेन के घर पहुंचे और उन्हें बेहोश पाया। स्थानीय समयानुसार सुबह 8:25 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मैडसेन की कुछ यादगार फिल्मों में रिजर्वायर डॉग्स, वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड और किल बिल प्रमुख हैं। किल बिल में उनकी खलनायक की भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने 80 के दशक की शुरुआत में टीवी को अभिनय का माध्यम चुना।1983 में 'सेंट एल्सवेयर' में एक शुरुआती भूमिका ने उन्हें पहली बार अभिनय के मानचित्र पर ला खड़ा किया। इसके कुछ समय बाद वह फिल्मों की दुनिया में चले गए। 1991 में रिडले स्कॉट निर्देशित फिल्म थेल्मा एंड लुईस में अपनी छाप छोड़ी। इसमें उन्होंने लुईस (सुसान सारंडन) के प्रेमी जिमी की भूमिका निभाई।

अगले साल उन्होंने टारनटिनो के साथ पहली बार रिजर्वायर डॉग्स में काम किया। हिंसा प्रधान इस फिल्म में मैडसेन ने क्रूर मिस्टर ब्लोंड की भूमिका निभाई। उन्होंने एक्शन फिल्मों में भी हाथ आजमाया। 1994 की वायट इयरप ऐसी ही एक मूवी है। उन्होंने 1997 में डॉनी ब्रास्को, 2002 में जेम्स बॉन्ड फिल्म डाई अदर डे और 2005 की सिन सिटी जैसी हिट फिल्मों में काम किया।

मैडसेन की जिन्दगी में कई उतार-चढ़ाव भी आए। पिछले साल उन्हें अपनी पत्नी डीअन्ना मैडसेन के साथ विवाद के बाद घरेलू हिंसा के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। अभिनेता ने एक महीने बाद डीअन्ना मैडसेन से तलाक के लिए अर्जी दी। इससे पहले 2019 में भी मैडसेन को कुकर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस समय वो लगभग 18 फिल्मों में काम कर रहे थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।