द इंडियन व्यू

'हनुमान अंश' के मुरीद हुए वरुण धवन, फिल्म को बताया खास

अभिनेता वरुण धवन भी 'हनुमान अंश' की तारीफ करने वाले सितारों की सूची में शामिल हो गए हैं। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और इसकी…

Ragwendra P Singh
September 7, 2026
2 min read
'हनुमान अंश' के मुरीद हुए वरुण धवन, फिल्म को बताया खास

अभिनेता वरुण धवन भी 'हनुमान अंश' की तारीफ करने वाले सितारों की सूची में शामिल हो गए हैं। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और इसकी कमाई लगातार बढ़ रही है। इसी बीच वरुण अपनी मां करुणा धवन के साथ फिल्म देखने सिनेमाघर पहुंचे। फिल्म देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दर्शकों से भी इसे सिनेमाघरों में जाकर देखने की अपील की।वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मां के साथ 'हनुमान अंश' देखी और यह उनके लिए अद्भुत अनुभव रहा। उन्होंने दर्शकों से अपने माता-पिता और दोस्तों के साथ फिल्म देखने की अपील की। अभिनेता ने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म को प्रमोट करने के लिए किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया था, बल्कि वह खुद अपने अनुभव के बाद इसके बारे में लोगों को बताना चाहते थे। वरुण ने फिल्म से जुड़े कलाकारों और खासकर अभिनेता शोभिनव सत्या तथा निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की भी सराहना की।वरुण ने भगवान हनुमान के साथ अपने बचपन से जुड़े विशेष लगाव का जिक्र करते हुए कहा कि 'हनुमान अंश' उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि कुछ दिव्य अनुभव जैसा है। उन्होंने दर्शकों से सिनेमाघरों में जाकर इसका अनुभव लेने की अपील की।गौरतलब है कि वरुण से पहले कंगना रनौत, वीरेंद्र सहवाग, निर्देशक मधुर भंडारकर और आदित्य धर भी फिल्म के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। महज 2 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म का 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करना इसे बॉक्स ऑफिस की खास सफलता के रूप में स्थापित कर रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।