'हनुमान अंश' की गूंज बरकरार, मेकर्स ने सीक्वल का किया ऐलान
आध्यात्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' की सफलता के बाद इसके निर्माताओं ने फिल्म के दूसरे भाग की आधिकारिक घोषणा कर दी है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक 50 करोड़ रुपये…

आध्यात्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' की सफलता के बाद इसके निर्माताओं ने फिल्म के दूसरे भाग की आधिकारिक घोषणा कर दी है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है। दर्शकों के सकारात्मक प्रतिक्रिया और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म इस साल की चर्चित सफल फिल्मों में शामिल हो गई है।फिल्म के निर्माता विशाल चतुर्वेदी ने आगरा में दर्शकों से बातचीत के दौरान बताया कि 'हनुमान अंश' के दूसरे भाग पर काम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि आगामी फिल्म में बाबा नीम करोली के जीवन के महत्वपूर्ण अध्यायों को दिखाया जाएगा। कहानी उनके जन्मस्थान फिरोजाबाद से शुरू होकर आगरा, मथुरा और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से जुड़े अन्य स्थानों तक पहुंचेगी।तीन भागों में बनाई जा रही है फिल्म श्रृंखलानिर्माताओं ने 20 फरवरी 2026 को 'हनुमान अंश' की घोषणा करते हुए बताया था कि इसे तीन भागों की फिल्म श्रृंखला के रूप में बनाया जा रहा है। बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित यह फिल्म विशाल चतुर्वेदी की पुस्तक 'दिव्य डिटूर' से प्रेरित है। फिल्म में बाबा का किरदार अभिनेता शोभिनव सत्या ने निभाया है, जबकि चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
