सीपीएल से जुड़ीं शिखा पांडे, यास्तिका भाटिया समेत चार भारतीय महिला क्रिकेटर
नई दिल्ली : चार भारतीय महिला क्रिकेटरों शिखा पांडे, यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर और किरण नवगिरे ने आगामी कैरेबियन प्रीमियर लीग के लिए अनुबंध साइन किए हैं। टूर्नामेंट का आगामी सत्र 6 सितंबर से शुरू होगा।अनुभवी तेज…

नई दिल्ली : चार भारतीय महिला क्रिकेटरों शिखा पांडे, यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर और किरण नवगिरे ने आगामी कैरेबियन प्रीमियर लीग के लिए अनुबंध साइन किए हैं। टूर्नामेंट का आगामी सत्र 6 सितंबर से शुरू होगा।अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पांडे और विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलेंगी। 25 वर्षीय यास्तिका पहली बार कैरेबियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेंगी, जबकि शिखा का यह टूर्नामेंट में तीसरा सत्र होगा।तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर और आक्रामक बल्लेबाज किरण नवगिरे मौजूदा चैंपियन बारबाडोस ट्राइडेंट्स की ओर से मैदान पर उतरेंगी। दोनों खिलाड़ी पहली बार कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलेंगी।पूजा ने 2025 में लंबे समय तक चोट के कारण प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहने के बाद वापसी की थी। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया और इसके बाद मध्य प्रदेश टी20 लीग में चंबल घड़ियाल्स की ओर से खेलीं।किरण नवगिरे को छोड़कर पूजा, यास्तिका और शिखा पहले भी विदेशी टी20 फ्रेंचाइजी लीग में खेल चुकी हैं। पूजा ने 2022-23 में महिला बिग बैश लीग में हिस्सा लिया था, जबकि यास्तिका 2024-25 सत्र में ऑस्ट्रेलियाई लीग में खेली थीं।चारों भारतीय खिलाड़ियों के कैरेबियन प्रीमियर लीग से जुड़ने से आगामी सत्र में भारतीय महिला क्रिकेटरों की मौजूदगी और मजबूत होगी।---------------
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
