सहयोगी पार्टी ने ओली सरकार से समर्थन वापसी का दिया संकेत
काठमांडू : नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार को समर्थन दे रही जनता समाजवादी पार्टी नेपाल (जसपा नेपाल) ने सरकार से समर्थन वापस लेने का संकेत दिया है। बजट पेश किए जाने से ठीक पहले समर्थन वापसी के संकेत से ऊपरी…

काठमांडू : नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार को समर्थन दे रही जनता समाजवादी पार्टी नेपाल (जसपा नेपाल) ने सरकार से समर्थन वापस लेने का संकेत दिया है। बजट पेश किए जाने से ठीक पहले समर्थन वापसी के संकेत से ऊपरी सदन से बजट पारित नहीं हो सकता।
जसपा नेपाल की केंद्रीय समिति की बैठक में ओली सरकार से समर्थन वापस लेने के लिए संसदीय दल को निर्देश दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बुधवार को पत्रकार सम्मेलन कर जानकारी दी है कि पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि ओली सरकार हर मोर्चे पर असफल हो गई है। इतना ही नहीं वो संघीयता को खारिज करने और देश में निरंकुश शासन लादने का प्रयास कर रही है इसलिए पार्टी ने ओली सरकार से समर्थन वापस लेने के लिए पार्टी के संसदीय दल को निर्देश दिया है।
पार्टी प्रवक्ता मनीष सुमन ने कहा कि जल्द ही संसदीय दल की बैठक में सरकार से समर्थन वापस लेने का औपचारिक निर्णय लिया जाएगा। जसपा नेपाल के समर्थन वापसी के साथ ओली सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट के ऊपरी सदन में पारित होना मुश्किल है। ऊपरी सदन राष्ट्रीय सभा में सरकार अल्पमत में आ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
