द इंडियन व्यू

सक्रिय राजनीति में लौटने के बाद पूर्व राष्ट्रपति ने सभी सरकारी सुविधाओं को वापस किया

काठमांडू : पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी ने सक्रिय राजनीति में वापसी की औपचारिक घोषणा के दो दिन बाद ही सभी सरकारी सुविधाओं को वापस कर दिया है। गृह मंत्रालय को भेजे गए पत्र में भंडारी ने नैतिकता के आधार पर स्वेच्छा से…

Ragwendra P Singh
June 30, 2025
2 min read
सक्रिय राजनीति में लौटने के बाद पूर्व राष्ट्रपति ने सभी सरकारी सुविधाओं को वापस किया

काठमांडू : पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी ने सक्रिय राजनीति में वापसी की औपचारिक घोषणा के दो दिन बाद ही सभी सरकारी सुविधाओं को वापस कर दिया है। गृह मंत्रालय को भेजे गए पत्र में भंडारी ने नैतिकता के आधार पर स्वेच्छा से यह निर्णय लिए जाने की जानकारी दी है। गृह मंत्रालय ने पीएसओ को फिलहाल भंडारी की सुरक्षा में ही रहने को कहा है, क्योंकि इस बारे में गृह मंत्रालय की सुरक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

पूर्व राष्ट्रपति की हैसियत से उन्हें नेपाली सेना की उच्चतम सुरक्षा हासिल थी, जिसमें अत्याधुनिक हथियारों से लैस नेपाली सेना के 32 कमांडो उनके और उनकी परिवार की सुरक्षा में तैनात किए गए थे। इसके अलावा नेपाल पुलिस और सेना के डीएसपी रैंक के एक-एक अधिकारी उनकी निजी सुरक्षा अधिकारी थे। पूर्व राष्ट्रपति भंडारी ने सरकारी मकान, गाड़ी, ईंधन, निजी सचिव के तौर पर कार्यरत एक उपसचिव स्तर के अधिकारी, दैनिक भत्ता, यात्रा भत्ता आदि वापस करते हुए 1 जुलाई से इन सभी सुविधाओं को नहीं लेने की जानकारी दी है। इसके अलावा वार्षिक रूप से दिए जाने वाले विद्युत, पानी का खर्चा भी नहीं देने का आग्रह किया है।

गृह मंत्रालय को भेजे पत्र में भंडारी ने श्रावण महीने से उनके मासिक वेतन और भत्ता रोकने का भी आग्रह किया है। भंडारी ने कहा है कि चूंकि वो एक दल विशेष के साथ जुड़ कर फिर से देश की राजनीति में सक्रिय होने की घोषणा कर चुकी हैं, इसलिए अब उनके लिए पूर्व राष्ट्रपति की हैसियत से मिलने वाली सरकारी सुविधाओं का उपभोग करना उचित नहीं होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।