द इंडियन व्यू

सऊदी अरब और 13 अन्य देशों ने एक बहुराष्ट्रीय समुद्री रक्षा गठबंधन बनाया

नई दिल्ली ( विवेक ओझा) : सऊदी अरब और 13 अन्‍य देशों ने पश्चिम एशिया के प्रमुख जलमार्गों में नौवहन सुरक्षा के लिए समुद्री रक्षा गठबंधन बनाया है। इस बारे में विचार-विमर्श के लिए रियाद में संबंधित देशों के सैन्‍य…

Ragwendra P Singh
July 31, 2026
2 min read
सऊदी अरब और 13 अन्य देशों ने एक बहुराष्ट्रीय समुद्री रक्षा गठबंधन बनाया

नई दिल्ली ( विवेक ओझा) : सऊदी अरब और 13 अन्‍य देशों ने पश्चिम एशिया के प्रमुख जलमार्गों में नौवहन सुरक्षा के लिए समुद्री रक्षा गठबंधन बनाया है। इस बारे में विचार-विमर्श के लिए रियाद में संबंधित देशों के सैन्‍य अधिकारियों की बैठक के बाद यह घोषणा की गई।

इससे जुड़े संयुक्‍त वक्‍तव्‍य में कहा गया है कि इस सुरक्षा गठबंधन का उद्देश्‍य लगातार बढ़ रही समुद्री चुनौतियों से निपटना है। यह तालमेल समुद्री सहयोग, मुक्‍त नौवहन तथा अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मार्ग और ऊर्जा आपूर्ति स्रोत सुरक्षित करने की रूपरेखा तय करेगा।

यह गठबंधन अंतर्राष्‍ट्रीय कानूनी प्रावधानों के अनुरूप बाब- अल- मनदेब जलडमरूमध्‍य, लाल सागर और अदन की खाड़ी में साझा समुद्री हितों के सुरक्षा प्रयासों का हिस्‍सा है।

इस गठबंधन के संस्‍थापक सदस्‍यों में सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, कतर, मिस्र, जॉर्डन, यमन, नाईजीरिया, सूडान, जिबूती और सोमालिया शामिल हैं। सदस्‍य देशों ने कहा यह गठबंधन किसी भी देश, गठजोड़ या अंतर्राष्‍ट्रीय गठजोड़ को लक्षित करके नहीं बनाया गया है बल्कि पूरी तरह रक्षात्‍मक उद्देश्य के लिये है।

इसकी समस्‍त गतिविधियां अंतर्राष्‍ट्रीय कानून के अनुपालन में होंगी तथा किसी भी देश की संप्रभुता और नौवहन स्‍वतंत्रता का सम्‍मान करेगी। सदस्‍य देशों में सऊदी अरब को गठबंधन का नेतृत्‍व सौंपने और स्‍थायी मुख्‍यालय बनाने की सहमति बनी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।