वेस्ट बैंक के पश्चिमी तट पर आतंकी हमले में इजराइली युवक की मौत, दो संदिग्ध मारे गए
तेल अवीव : इजराइल के नियंत्रण वाले वेस्ट बैंक के पश्चिमी तट के गुश एट्जियन जंक्शन के एक सुपर मार्केट में आज हुए आतंकी हमले एक युवक की मौत हो गई। इजराइल पुलिस और इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) की जवाबी प्रतिक्रिया में दो…

तेल अवीव : इजराइल के नियंत्रण वाले वेस्ट बैंक के पश्चिमी तट के गुश एट्जियन जंक्शन के एक सुपर मार्केट में आज हुए आतंकी हमले एक युवक की मौत हो गई। इजराइल पुलिस और इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) की जवाबी प्रतिक्रिया में दो संदिग्ध मारे गए।
द यरूशलम पोस्ट अखबार की खबर के अनुसार इजराइली पुलिस और आईडीएफ ने आतंकी हमले में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि की है। इनमें से कुछ लोगों ने दम तोड़ दिया। मैगन डेविड एडोम के महानिदेशक एली बिन ने कहा कि इस हमले में 20 वर्षीय इजराइली युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इजराइल के अधिकारियों ने कहा है कि कम से कम दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है।
हालांकि, द टाइम्स ऑफ इजराइल की खबर में कहा गया है कि इस आतंकी हमले में 20 वर्षीय इजराइली युवक जख्मी हुआ है। यह हमला गुश एट्जियन जंक्शन स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में हुआ। आईडीएफ ने सारे इलाके को घेर लिया है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में जवान तैनात हैं। दो हमलावरों को मार गिराया गया है। इन दोनों ने इस कॉम्प्लेक्स में स्थित सुपर मार्केट में लोगों पर चाकू से वार कर गोलीबारी की। आईडीएफ के अधिकारियों का कहना है कि यह स्थान तेल अवीव से लगभग 70 मील दूर है। वहां मौजूद अधिकारियों से और अधिक ब्यौरे का इंतजार किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
